ब्रेकिंग न्यूज़

सबसे बड़े गुनाहगार कर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें

Home / bihar / begusarai-news / Road accident: बारात जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे...

Road accident: बारात जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक की मौत, 6 लोग घायल

Road accident: बेगूसराय में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. दुर्घटना इतनी दर्दनाक थी कि स्कॉर्पियो गाड़ी 10 फीट गड्ढे में पलट गई. सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए.

07-Mar-2025 12:02 PM

By HARERAM DAS

Road accident:  बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। हादसा इतना भयानक था कि भारत जा रही स्कॉर्पियो 10 फीट गड्ढे में पलट गई। यह घटना लाखों थाना क्षेत्र के शाहपुर टोल टैक्स के पास की है।


दरअसल, बारात से लौट रही गाड़ी हादसे की शिकार हो गई है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों का इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया।


मृतक युवक की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के बख्तपुर निवासी राम सकल महतो के 16 वर्षीय बेटे राहुल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक राहुल कुमार अपने छह दोस्तों के साथ स्कॉर्पियो पर सवार होकर बेगूसराय से लखीसराय बरात जा रहा था, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बिजली के पोल से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि स्कॉर्पियो 10 फीट गड्ढे में पलट गई। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। लाखों थाना की पुलिस ने जेसीबी के जरिए गड्ढे से स्कॉर्पियो को बाहर निकाला है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना था कि गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।