Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...
03-Nov-2025 04:28 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: गोरखपुर से भाजपा सांसद और मशहूर फिल्म अभिनेता रवि किशन आज बेगूसराय पहुंचे, जहाँ उन्होंने दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया। रवि किशन के आगमन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रविकिशन की सभा में भीड़ इतनी थी कि लोग मंच के करीब पहुंचने के लिए बार-बार नारेबाजी करते नजर आए।
सभा के दौरान रवि किशन ने अपने चिर-परिचित फिल्मी और भोजपुरिया अंदाज में बेगूसराय की जनता को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से कहा कि भाजपा की लहर पूरे बिहार में चल रही है और इस बार बेगूसराय समेत पूरे राज्य में भाजपा भारी बहुमत से जीत दर्ज करने जा रही है। उनके भाषण के दौरान जब भीड़ ने तालियाँ बजानी शुरू की, तो उन्होंने माइक पर भोजपुरी गीत की कुछ पंक्तियाँ गाईं, जिससे मैदान में मौजूद लोग झूम उठे।
सभा के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए रवि किशन ने कहा कि “बेगूसराय में भाजपा भारी बहुमत से जीत रही है।” उन्होंने आगे कहा कि इस बार बिहार में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी और “राम राज्य की गति” को आगे बढ़ाएगी।
भविष्य की योजनाओं पर बोलते हुए रवि किशन ने कहा कि बिहार में माँ जानकी के साथ मखाना का प्लांट और कई नई फैक्ट्रियाँ लगेंगी, जिससे राज्य में औद्योगिक विकास का नया दौर शुरू होगा। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार जल्द ही एआई (Artificial Intelligence) का हब बनेगा, जहाँ सिलिकॉन वैली में काम करने वाले युवा भी लौटकर आएंगे और स्थानीय बच्चों को एआई के माध्यम से प्रशिक्षित करेंगे।
जान से मारने की धमकी पर पूछे गए सवाल पर रवि किशन ने अपने ठेठ अंदाज़ में जवाब दिया। कहा कि “हमरा के का धमकी देवा हो! हम लोग तो अपना सर्वस्व देश को दे चुके हैं। सभा के दौरान उन्होंने कहा कि बिहार आकर उन्हें बेहद खुशी हुई और यहाँ के लोगों की आत्मीयता ने उन्हें प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में अब कोई रुकावट नहीं आने वाली। रवि किशन की सभाओं में भीड़ और उत्साह देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश भर गया है। बेगूसराय की सियासत में उनके आगमन से चुनावी माहौल और भी गरम हो गया है।उन्होंने कहा कि बिहार आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा और उन्होंने राज्य के लोगों को अग्रिम बधाई दी।
