ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...

Police Encounter: बिहार में STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश घायल, 3 साथी हथियार सहित गिरफ्तार

Police Encounter: बेगूसराय के दियारा में पुलिस-एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़। कुख्यात नीरज कुमार के पैर में लगी गोली, तीन साथी भी हुए गिरफ्तार..

20-Nov-2025 01:45 PM

By First Bihar

Police Encounter: बिहार के बेगूसराय जिले में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुरुवार को तेघड़ा थाना क्षेत्र के मथुरापुर-मेकरा गंगा दियारा में बड़ी कार्रवाई की है। यहाँ अपराधियों के साथ हुई मुठभेड़ में मोकामा के कुख्यात बदमाश नीरज कुमार को बाएं पैर में गोली लगी है और वह घायल हो गया है। जबकि उसके तीन साथी हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिए गए हैं।


दअरसल, एसटीएफ को खुफिया सूचना मिली थी कि मोकामा थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव का कुख्यात नीरज कुमार अपने साथियों के साथ दियारा क्षेत्र में छिपा हुआ है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।


इसी सूचना के आधार पर एसटीएफ और तेघड़ा थाना पुलिस ने दियारा में घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में नीरज कुमार के बाएं पैर में गोली लगी। घायल होने के बावजूद वह भागने की कोशिश करता ही रहा, लेकिन एसटीएफ ने उसे दबोच लिया। बैकअप पर मौजूद तेघड़ा पुलिस ने उसके तीन साथियों को भी पकड़ लिया है।


मौके पर से 2 देशी रायफल, 1 पिस्टल, 1 कट्टा, 15 जिंदा कारतूस और 7 खोखे बरामद किए गए हैं। घायल होने के बाद नीरज कुमार को पहले तेघड़ा अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां से फिर बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इस घटना पर बात करते हुए एसपी मनीष ने बताया है कि पूरे दियारा क्षेत्र में सघन छापेमारी जारी है। मोकामा और बाढ़ थाना पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। जल्द ही और भी खुलासे होने की संभावना है। 


रिपोर्टर: हरेराम दास