Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...
13-Oct-2025 03:09 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट से राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है। गिरिराज सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा है “हिंदुओं के बिना हिंदुस्तान अधूरा है। मुगलों और अंग्रेजों के बाद नेहरू से अब तक राजनेताओं ने हिंदुस्तान और हिंदुओं को जातीयों में बांटा है। अब हिंदुओं को एकजुट होना होगा और जागना होगा।
उनकी इस पोस्ट के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा का दौर शुरू हो गया है। गिरिराज सिंह का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ने लगी है और राजनीतिक दल अपने-अपने एजेंडे को लेकर मैदान में सक्रिय हो गए हैं।
भाजपा नेता गिरिराज सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार भी उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। समर्थक इसे “हिंदू एकता का संदेश” बता रहे हैं, वहीं विपक्ष इसे “ध्रुवीकरण की राजनीति” करार दे रहा है। स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि गिरिराज सिंह का यह बयान सीधे तौर पर आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र राजनीतिक संदेश देने जैसा है। इससे न केवल बेगूसराय, बल्कि पूरे बिहार की सियासत में बहस छिड़ गई है।