ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...

Bihar News: बिहार के इस जिले में पढाई के बीच धंसा स्कूल का फर्श, कई छात्र-छात्राएं घायल

Bihar News: साहेबपुर कमाल रेलवे मध्य विद्यालय में कक्षा 7 का फर्श धंस गया। 9 छात्र-छात्राएं घायल, 2 सदर अस्पताल किए गए रेफर। प्रधान ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। जांच शुरू..

20-Nov-2025 09:33 AM

By First Bihar

Bihar News: बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल स्थित रेलवे मध्य विद्यालय में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। कक्षा 7 के पीछे वाली पंक्ति में बैठे छात्रों के नीचे का अचानक फर्श धंस गया। इससे बेंचें छात्रों पर गिर पड़ीं और कक्षा में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में कुल 9 छात्र-छात्राएं घायल हो गए, ये सभी साहेबपुर कमाल के निवासी हैं।


घायलों में आरती कुमारी (12, पिता हरेराम यादव) को सांस लेने में दिक्कत के कारण और संध्या कुमारी (12, पिता रौशन यादव) को सिर में चोट लगने से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाकी घायलों में परी कुमारी (12, पिता संजय कुमार निराला), आरती कुमारी (12, पिता बिको चौधरी, नया टोला), शबनम कुमारी (12, पिता मुकेश चौधरी), जूली कुमारी (12, पिता मुकेश यादव), भवेश कुमार (13, पिता धनुष कुमार), संपत कुमारी (13, पिता प्रमोद यादव) और शिवानी कुमारी (12, पिता संतोष साह) शामिल हैं। शिक्षकों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया। फिलहाल अधिकांश बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।


विद्यालय प्रधान रविंद्र कुमार ने बताया है कि घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। स्थानीय लोगों ने पुरानी भवन की जर्जर स्थिति पर नाराजगी जताई है और तत्काल मरम्मत की मांग की है। प्रशासन ने जांच टीम गठित कर दी है। प्रारंभिक जांच में फर्श की कमजोरी मुख्य वजह लग रही है। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने कक्षाओं को शिफ्ट कर दिया है।