Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...
29-Aug-2025 02:01 PM
By HARERAM DAS
Bihar News: बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन संख्या 15553 अप भागलपुर-जयनगर एक्सप्रेस सुबह 10:48 बजे प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर पहुंची और 10:52 बजे खुलने लगी। उसी समय एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गया।
मौके पर मौजूद आरपीएफ उप निरीक्षक संजय कुमार सहनी, महिला आरपीएफ आरक्षी आरती कुमारी और जीआरपी स्टाफ रणजीत पासवान ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन को रुकवाया और घायल यात्री को उठाकर स्टेशन परिसर में मौजूद टोटो से सदर अस्पताल भिजवाया।
घायल की पहचान भागलपुर के बरारी थाना के हाउसिंग रोड निवासी 62 वर्षीय गोपाल कृष्ण सिंह के रूप में हुई है। वे भागलपुर से समस्तीपुर जा रहे थे और बेगूसराय में उतरने के बाद दोबारा चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
आरपीएफ पोस्ट कमांडर अरविंद कुमार सिंह ने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्टेशन पर लगातार चेतावनियां दी जाती हैं, लेकिन लापरवाही से हादसों का खतरा बढ़ जाता है।