ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...

BIHAR NEWS : बूढ़ी गंडक नदी किनारे मिला पंच सदस्य का शव, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी विधायक

बेगूसराय जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हैवतपुर पंचायत के कोरिया गांव वार्ड नंबर 4 के पंच सदस्य रामवृक्ष चौधरी (45 वर्ष) का शव बूढ़ी गंडक नदी के किनारे संदिग्ध हालात में बरामद

26-Sep-2025 12:21 PM

By HARERAM DAS

BIHAR NEWS : बिहार के बेगूसराय जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हैवतपुर पंचायत के कोरिया गांव वार्ड नंबर 4 के पंच सदस्य रामवृक्ष चौधरी (45 वर्ष) का शव बूढ़ी गंडक नदी के किनारे संदिग्ध हालात में बरामद किया गया। शव मिलने के बाद से ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।


स्थानीय लोगों के अनुसार, रामवृक्ष चौधरी सोमवार सुबह किसी जरूरी काम से बेगूसराय न्यायालय गए थे। दिनभर के बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटे तो परिवार चिंतित हो गया। अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने उनका शव गंडक नदी किनारे देखा, जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। शुरुआती अंदेशा जताया जा रहा है कि मृतक को रस्सी से बांधकर नदी के पास फेंका गया होगा। हालांकि, जब पुलिस ने तलाशी ली तो मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिससे मामले ने और रहस्य पैदा कर दिया।


गांव के कुछ लोग इस मौत को आत्महत्या मानने से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह घटना योजनाबद्ध हत्या हो सकती है, जबकि पुलिस अभी हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। स्थिति को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।


जानकारी यह भी सामने आई है कि रामवृक्ष चौधरी लगभग दो महीने पहले ही जेल से छूटकर बाहर आए थे। उन पर आरोप था कि उन्होंने शराब में जहर मिलाकर एक युवक की हत्या की थी। इसी मामले में उन्हें जेल जाना पड़ा था। ऐसे में अब उनकी मौत को लोग राजनीतिक और सामाजिक कारणों से भी जोड़कर देख रहे हैं।


फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि पंच सदस्य की मौत आत्महत्या से हुई है या यह किसी साजिश के तहत की गई हत्या है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को दहशत और चर्चाओं के माहौल में डाल दिया है।