ब्रेकिंग न्यूज़

WhatsApp कॉलिंग में नया अपडेट: अब हर कॉल होगी शोर-मुक्त, जानिए कैसे! बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई

Home / bihar / begusarai-news / बेगूसराय में हथियार लहराने और फायरिंग करने का वीडियो वायरल, बालू माफिया पर...

बेगूसराय में हथियार लहराने और फायरिंग करने का वीडियो वायरल, बालू माफिया पर केस दर्ज

बेगूसराय के चकिया थाना क्षेत्र के रूपनगर गंगा दियारा इलाके में दो बदमाशों का हथियार लहराते और फायरिंग करते वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने बालू माफिया के खिलाफ FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

29-Jan-2026 09:05 PM

By First Bihar

BEGUSARAI: सोशल मीडिया पर हथियार लहराने और फायरिंग करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल इस वीडियो के बारे में बताया जाता है कि यह बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र के रूपनगर गांव का है। जहां गंगा दियारा इलाके में दो बदमाश हथियार लहराते और फायरिंग करते नजर आया। दोनों का मकसद इलाके में दहशत फैलाना था। इसी उद्धेश्य इन दोनों बदमाशों ने यह काम किया। अब सोशल मीडिया पर वही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों की पहचान की गयी और केस दर्ज किया गया । 


बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी बालू माफिया से जुड़े हुए हैं और इलाके में वर्चस्व कायम करने के लिए हथियारों का प्रदर्शन कर रहे थे। वायरल वीडियो में एक युवक के दोनों हाथों में पिस्टल दिखाई दे रही है, जबकि दूसरे युवक के हाथ में राइफल है। इसके साथ ही वीडियो में गाली-गलौज की आवाज भी सुनाई दे रही है। मामले का संज्ञान लेते हुए स्थानीय उप मुखिया ने चकिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू करते हुए आरोपियों की पहचान कर ली है।


बेगूसराय मुख्यालय के डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान सिमरिया गांव निवासी कारी सिंह उर्फ रुद्रा सिंह और रामचंद्र सिंह के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ आर्म्स एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।


डीएसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मामला बालू के अवैध खनन और वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। 


हालांकि वायरल वीडियो में पुलिस मौके पर दिखाई नहीं दे रही है, लेकिन गाली-गलौज करने वाले की बातें सुनने से यह पता चलता है कि वहां पुलिस मौजूद थी। क्योंकि युवक बार-बार कह रहा है कि देख लीजिए सर ई सिमरिया का है।  गोली फोर रहा है. मारने की धमकी दे रहा है...गाली देते हुए वह अपनी बात रखते नजर आ रहा है। बच्चा का भी आवाज सुनाई दे रहा है।