ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...

Bihar News: बिहार के इस जिले में 102 एंबुलेंस सेवा ठप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए कर्मी; मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

Bihar News: बेगूसराय में 102 एंबुलेंस कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. वेतन, सुविधा और मरम्मत को लेकर तीन सूत्री मांगों को लेकर धरना जारी।

01-Sep-2025 01:15 PM

By HARERAM DAS

Bihar News: बेगूसराय में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर संकट मंडरा रहा है। 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के बैनर तले सभी एंबुलेंस कर्मियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। आंदोलन संघ के जिला अध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में सदर अस्पताल परिसर में जारी है, जहां दर्जनों कर्मचारी धरने पर बैठे हुए हैं।


कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी तीन प्रमुख मांगों को लेकर प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। बार-बार मिले आश्वासन के बावजूद वेतन, सुविधा और मरम्मत व्यवस्था जैसी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। इस उपेक्षा के विरोध में उन्होंने सेवाएं ठप कर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है।


संघ के अध्यक्ष रंजन कुमार ने अपनी तीन प्रमुख मांगें विस्तार से बताते हुए कहा कि श्रम अधिनियम के तहत वेतन और सुविधाएं कर्मचारियों को उनके कार्य के अनुसार उचित वेतन और अतिरिक्त कार्य का भुगतान मिलना चाहिए। समय पर वेतन भुगतान हर महीने वेतन मिलने की निश्चित तिथि तय की जाए और पे-स्लिप दी जाए। गाड़ियों की मरम्मत और वेतन सुरक्षा एंबुलेंस खराब होने पर वेतन में कटौती नहीं होनी चाहिए, और मरम्मत कार्य समय पर होना चाहिए। यदि मरम्मत 10 दिनों के भीतर नहीं होती, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


हड़ताल का सीधा असर जिले की आपातकालीन सेवाओं पर पड़ रहा है। मरीजों और उनके परिजनों को एम्बुलेंस सेवा के अभाव में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिले के अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी इस आंदोलन के चलते सतर्क हो गए हैं। हड़ताल की सूचना स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच चुकी है, लेकिन अब तक कोई संवाद या वार्ता का संकेत नहीं मिला है। कर्मचारी जैन पल्स कंपनी के अंतर्गत काम कर रहे हैं और कंपनी द्वारा भी कोई समाधान नहीं दिया गया है।