मैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला? Bihar BEd 2026: बीएड करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन से शुरू होगी प्रवेश परीक्षा, BRABU को मिली अहम जिम्मेदारी गवाही से बचना पड़ा भारी: मुजफ्फरपुर में दो रिटायर्ड दरोगाओं की गिरफ्तारी के आदेश, जानिए पूरा मामला BIHAR NEWS : तालाब बना काल : खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत… बिहार के इस जिले से आई दिल दहला देने वाली खबर OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल
18-Mar-2020 08:19 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI:बेगूसराय में आज गंगा नदी के सिमरिया पुल पर से कूदकर एक लड़की ने अपनी जान दे दी। मौके पर मौजूद युवकों ने लड़की को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन उनके हाथ केवल लड़की का दुपट्टा ही लग सका। बताया जा रहा है कि प्रेमी के धोखे की वजह से प्रेमिका ने नदी में कूद कर जान दे दी।
सिमरिया पुल के उपर से लड़की को गंगा नदी में कूदता देख अनिल निषाद समेत गोताखोरों की टीम जब तक बोट लेकर दुर्घटना स्थल पर पहुंची, लड़की गहरे पानी में जा चुकी थी। गोताखोरों की टीम ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन उस लड़की का दुपट्टा ही गोताखोरों के हाथ लग सका और वह गहरे पानी में चली गई। जिसके बाद पूरी टीम डेडबॉडी बरामद करने के लिए नदी में लगातार सर्च कर रही है। अंधेरा हो जाने के कारण तत्काल सर्च अभियान रोक दिया गया है। गुरुवार की सुबह फिर से खोजबीन शुरू की जाएगी।
गोताखोर अनिल निषाद ने बताया कि करीब चार बजे हम लोगों ने देखा कि पुल के बीच से एक लड़की बीच गंगा में कूद गई है। इसके बाद वे लोग तत्काल नाव लेकर नदी में गये लेकिन तब तक लड़की गहरे पानी के अंदर जा चुकी थी। डेडबॉडी अब तक बरामद नहीं किया गया है वहीं मृतका के कोई भी परिजन अभी तक सामने नहीं आया हैं। माना जा रहा कि लड़की प्रेम-प्रसंगवश कूदकर जान दी है।