ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / bihar / बेगूसराय में डीएसपी को हुआ कोरोना, SP ऑफिस 3 दिनों के लिए बंद

बेगूसराय में डीएसपी को हुआ कोरोना, SP ऑफिस 3 दिनों के लिए बंद

24-Jun-2020 04:36 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर बेगूसराय से है । जहां कोरोना का कहर सर चढ़ कर बोल रहा है। पुलिस के एक वरीय अधिकारी भी कोरोना की चपेट में आ गये हैं। डीएसपी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गयी है। वहीं डीएसपी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अगले तीन दिनों तक एसपी कार्यालय को बंद कर दिया गया है। इस बीच एसपी समेत कार्यालय तमाम पदाधिकारियों और जवानों का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया है। 


बेगूसराय के पुलिस विभाग में कोरोना से हड़कंप मचा हुआ है। जिले में पदस्थापित एक डीएसपी भी कोरोना की चपेट में आ गये हैं। अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उन्हें क्वारंटाइन किया गया है। इसके साथ ही उनके कॉन्टैक्ट की ट्रेसिंग की जा रही है। डीएसपी के संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है।इस बीच एसपी कार्यालय को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। एसपी समेत तमाम कार्यालय में तैनात तमाम पुलिस पदाधिकारियों और जवानों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। 


स्वास्थ्य विभाग के जारी आंक़ड़ों के मुताबिक बेगूसराय जिले में मंगलवार शाम तक 348 कोरोना के मरीज मिले हैं। जिनमें चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि जिले में अब भी 59 एक्टिव केस हैं। राहत की बात है कि 285 मरीज अब तक ठीक होकर घर लौट चुके हैं।


बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बुधवार को जारी नये आंकड़ों के मुताबिक बिहार में कोरोना के 130 नए मरीज मिले हैं. इसके साथ ही सूबे में आकंड़ा 8180 मरीजों का हो गया है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अरवल में 3, औरंगाबाद में 7, बांका में एक मरीज कोरोना संक्रमित हो गए हैं। भागलपुर में 6, भोजपुर में 4,दरभंगा में 4, गया में 12, और कटिहार में 2 कोरोना मरीज मिले हैं।


लखीसराय में 5, मधुबनी में 6, मुंगेर में 1,मुजफ्फरपुर में 24, नालंदा में 3 कोरोना के मरीज मिले हैं. इसके अलावे पटना के सिटी इलाके में चार कोरोना मरीज मिले हैं. जिसमें दो महिला भी शामिल हैं. सहरसा में 3 समस्तीपुर में 7,सारण में 1, सीतामढ़ी में 1और सीवान में 28 कोरोना मरीज मिले हैं। सुपौल में 4, शेखपुरा में एक मरीज मिले हैं।