“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम
07-Dec-2025 02:53 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार में इन दिनों अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। हर दिन किसी ना किसी जिले में बुलडोजर की गूंज सुनाई पड़ रही है। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रखे लोगों के घरों और दुकानों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बेगूसराय के लोहिया नगर गुमटी के पास झोपड़ियों और दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान एक बीजेपी समर्थक मीडिया के कैमरे के सामने पहुंच गया और खुद को नरेन्द्र मोदी, नीतीश कुमार और गिरिराज सिंह का भक्त बताते हुए अपने सिर की लंबी चोटी काट ली। वही कुत्ते क भगवा गमछा पहना दिया।
कुंदन महतो का कहना था कि उसके चाय की दुकान पर बुलडोजर चला दिया गया। इस दुकान से उसके पूरे परिवार का भरण पोषण होता था। इस दौरान घर भी ढाह दिया गया। पूरे परिवार के साथ वह आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। बुलडोजर की कार्रवाई से आहत कुंदन महतो ने गले में पहने भगवा गमछा को वहां मौजूद कुत्ते को पहना दिया और अपने सिर की चोटी को काटकर एनडीए सरकार के खिलाफ विरोध जताया। यह पूरा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
घर पर बुलडोज़र चलने से नाराज़ युवक ने कैमरे के सामने अपनी चोटी काट ली। कहा कि मैं मोदी और गिरिराज सिंह का भक्त था, लेकिन अब ऐसी ‘टिकी वाली’ सरकार नहीं चाहिए। मैं बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को अपना आदर्श मानता था। मोदी–नीतीश का समर्थक था, लेकिन बिना नोटिस मेरे घर और चाय दुकान पर बुलडोज़र चलाया गया। सरकार के इस कार्रवाई ने दिल तोड़ दिया है। अब इस सरकार के लिए मेरे दिल में जरा भी सम्मान नहीं बचा है। मेरा घर ले लिये है टिक्की भी ले लीजिये, गुस्सा में हम अपना टिक्की काट लिये है।
कुंदन ने मीडिया के कैमरे के सामने कहा कि केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की चोटी को देखकर उसने भी 10 साल से चोटी रखा है। लेकिन जब उसका घर और चाय दुकान जेसीबी से तोड़ दिया गया तो सरकार से भरोसा उठ गया। जब घर ही नहीं बचा तो चोटी रखकर क्या करूंगा? इसी बात से नाराज होकर उसने मौके पर ही अपनी चोटी काट ली और सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। कुंदन महतो आगे कहता है कि टिक्की हिन्दू धर्म की शान है। टिक्की मेरा शान था लेकिन अब इससे ऊबिया गया हूं, मुझे अब यह सरकार और टिक्की पसंद नहीं है। यह केसरिया गमछा भी पसंद नहीं है।
इतना बढिया मेरा घर था उसे बुलडोजर से ढा दिया गया। इस सरकार ने मेरा घर तोड़ दिया। अब 2029 में इस सरकार को हम बतायेगे। बुलडोजर वाली कार्रवाई का हम जवाब 2029 और 2030 के इलेक्शन में देंगे। टिक्की वाला सरकार से हम थक चुके हैं। टिक्की घर और सरकार मेरा शान था। जब घर ही नहीं रहा तो टिक्की रखकर हम क्या करेंगे। हमको टिक्की वाला सरकार से नफरत है। गिरिराज सिंह, नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार से मैं नफरत करता हूं। टिक्की हटाने से सरकार भी हटेगा। ये टिक्की पर ही सरकार चल रहा है। कुंदन महतो ने कहा कि हम यहां सदियों से रह रहे थे, मेरे दादा और परदादा यहां रहते थे। मेरा चाय का दुकान यही था। एक दुकान से परिवार के पचास सदस्यों का भरण पोषण चलता था। जिस पर बुलडोजर चला दिया गया।