पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
07-Jan-2020 07:59 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी ख़बर बेगूसराय से आ रही है, जहां एक दर्दनाक हादसा हो गया है. बोलेरो ने तीन लोगों को कुचल दिया है. जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है.
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने 3 लोगों को कुचल दिया, जिससे तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना मजौल थाना क्षेत्र के नित्यानंद चौक के पास की है. मृतक तीनों युवक की पहचान पंचमुखी हनुमान टोला के रहने वाले दीना उर्फ दिनेश सहनी, राजकुमार सहनी और राजा साहनी के रूप में की गई है. तीनों मरने वाले आपस में रिश्तेदार हैं.
तीनों व्यक्ति सड़क किनारे खड़े थे, उसी दौरान अनियंत्रित बोलेरो उन्हें रौंदते हुए निकल गयी. इस हादसे में तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं मझौल थाने के पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.