अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां April Bank Holiday 2026: अगले महीने बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, List देखकर आप भी चौंक जाएंगे; जानिए तारीखें बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि RR vs CSK: नई जर्सी में पुराने साथियों से दो -दो हाथ करेंगे जड्डू, सैमसन भी धोनी के साथ हैं RR को पटखनी देने को तैयार
25-Apr-2021 11:55 AM
LAKHISARAI: खबर लखीसराय से आ रही है जहां बारात जाने के दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को रौंद डाला। जिससे एक की घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि दो बुरी तरह से घायल हो गया। इस दौरान ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। जिससे ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना लखीसराय के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के चंदनपुरा की है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि लखीसराय के कवैया थाना क्षेत्र से बारात सूर्यगढ़ा के सैदपुरा जा रही थी। शादी में शामिल होने के लिए एक बाइक पर सवार तीन युवक भी सैदपुरा जा रहे थे लेकिन तबी एनएच-80 पर सामने से आ रही ट्रक ने बाइक सवार को रौंद डाला जिसे एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये जिसे इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
इस घटना की खबर पाकर कई बाराती सैदपुरा से पहुंचे और इस हादसे को देखकर आक्रोशित हो गए। आक्रोशित लोगों ने ट्रक को फूंक डाला। ट्रक पर कोयला लदा हुआ था जिसकी वजह से ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। मृतक की पहचान बड़ी कवैया निवासी 26 वर्षीय सुजीत कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।