अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
27-Sep-2025 04:29 PM
By First Bihar
BANKA: वैसे तो मोबाइल और इंटरनेट ने जीवनशैली को आसान बना दिया है, लेकिन कुछ लोग इसका दुरुपयोग कर दूसरों के लिए परेशानी खड़ा कर देते हैं। ताजा मामला बिहार के बांका जिले का है, जो पति-पत्नी और वो का मामला है। शादी के महज 4 महीने बाद ही एक बीवी पति को छोड़कर इंस्टाग्राम पर बने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। घर में रखे कीमती गहने और डेढ़ लाख कैश भी वो अपने साथ ले गयी।
सोशल मीडिया पर प्यार
बांका के रजौन थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती को रील्स बनाने का ऐसा शौक था कि पति चेन्नई में मजदूरी करता तो यहां वो इंस्टाग्राम पर हमेशा एक्टिव रहने लगी। इंस्टा पर रील्स भी बनाने लगी। इसी दौरान उसकी पहचान एक युवक से हो गयी जो देखते ही देखते उसका बेस्ट फ्रेंड बन गया। दोनों के बीच नजदीकियां ऐसी बढ़ी कि वो उससे मिलने जुलने लगी और युवक के साथ वीडियो इंस्टा पर पोस्ट करने लगी। चेन्नई में रह रहे पति ने जब युवक के साथ अपनी बीवी का पोस्ट देखा तो उसे शक हुआ।
पति का आरोप-डेढ़ लाख कैश और जेवर लेकर भागी बीवी
बता दें कि बांका के धनकुंड थाना क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय दिलीप दास चेन्नई में मजदूरी करता है। उसकी शादी 16 मई 2025 को हुई थी। दिलीप ने बताया कि शादी के बाद उसकी पत्नी 3 महीने तक ससुराल में रही लेकिन उसके बाद वो मायके चली गई। वही रहकर वो सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्ट्रा पर रील्स बनाने लगी और इसी दौरान अपने इंस्ट्रा फ्रेंड के साथ वो फरार हो गयी।
चेन्नई में रह रहे पति ने अपनी पत्नी को डेढ़ लाख रुपये भेजा था जिसे लेकर वो अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी और साथ में घर में रखे कीमती गहने भी ले भागी। पति दिलीप ने पत्नी और उसके बॉय फ्रेंड के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज की है जबकि लड़की के पिता ने उल्टे अपने दामाद दिलीप पर ही बेटी को गायब करने का आरोप लगाया है। इस पूरे मामले पर रजौन थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार का कहना है कि पीड़ित की ओर से शिकायत मिली है और मामले की छानबीन की जा रही है।