Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल
15-Jul-2021 07:01 AM
PATNA : बालू के अवैध खनन को लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भी एक्शन लिया है। विभाग ने अवैध खनन में शामिल पाए गए पांच अंचल अधिकारियों को हटा दिया है। विभाग की तरफ से यह कार्रवाई स्पेशल ब्रांच की तरफ से मिली शिकायत के बाद की गई है। इन अधिकारियों को विभाग ने मुख्यालय में योगदान देने का आदेश जारी किया है।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से बुधवार को ही इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिन अधिकारियों को हटाया गया है उनमें भोजपुर जिले के कोइलवर के अंचल अधिकारी अनुज कुमार के साथ-साथ से पटना जिले के बिक्रम में तैनात वकील प्रसाद सिंह, बिहटा के विजय कुमार सिंह और फुलवारी के बसंत कुमार राय शामिल हैं। इसके अलावा जहानाबाद के घोसी के प्रभारी सीओ राकेश कुमार को भी उनके पद से हटाया गया है।
आपको बता दें कि बिहार में अवैध बालू खनन को लेकर सरकार ने कई स्तर पर जांच करायी है। आर्थिक अपराध इकाई के साथ-साथ बिहार पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने भी कई तरह के इनपुट सरकार को मुहैया कराए हैं। गृह विभाग ने अधिकारियों की भूमिका अवैध खनन से लेकर भंडारण और उसके ट्रांसपोर्टेशन में पायी है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जिन अधिकारियों को हटाया है उनकी जगह किसी नए अधिकारी की पोस्टिंग अभी नहीं की गई है। जब तक नियमित तौर पर अधिकारियों की तैनाती नहीं हो जाती तब तक के जिलों के डीएम को वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।