Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर
31-Aug-2021 07:16 AM
PATNA : राजू के अंदर बालू के अवैध खेल में शामिल अधिकारियों के खिलाफ अब आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज होगा। सरकार इनकी संपत्ति जप्त करने की तैयारी में है। सरकार में तय किया है कि अवैध बालू खनन में नपे कई अधिकारियों पर अब आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज होगा। आर्थिक अपराध इकाई की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है अधिकारियों की संपत्ति को लेकर हैरान करने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। इकाई की जांच अभी जारी है पर आय से अधिक संपत्ति की जद में कई अफसर आ चुके हैं।
सूत्रों की मानें तो जिनके खिलाफ पुख्ता सबूत हाथ लगे हैं उनपर जल्द ही आय से अधिक संपत्ति मामले में शिकंजा कस जाएगा। जांच में जिनकी ज्यादा संलिप्तता ज्यादा पायी जाएगी उनपर नकेल भी पहले कसेगी। सूत्रों के मुताबिक अवैध बालू खनन में फील्ड से हटाए गए सभी 41 अधिकारियों की संपत्ति की जांच ईओयू कर रही है। चूंकि दागी अफसरों की सूची लम्बी है इसलिए जांच के लिए भी अनोखा तरीखा अपनाया गया है। बालू के अवैध खनन में जिन अधिकारियों के खिलाफ शिकायतों का अंबार था और शुरुआती जांच के दौरान जिनकी संलप्तिता ज्यादा पायी गई थी। उनकी संपत्ति पहले खंगाली जा रही है। कई अफसरों के खिलाफ जांच लगभग पूरी हो गई है और आय से अधिक संपत्ति होने को लेकर साक्ष्य भी हाथ लगे हैं । जिन अफसरों के खिलाफ प्रमाण मिला है, उनपर कभी भी आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज हो सकता है।
इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि ईओयू ने जांच के बाद डेहरी-ऑन सोन के तत्कालीन एसडीओ सुनील कुमार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई की है। जल्द ही इस कड़ी में और भी नाम जुड़ सकते हैं। जांच के बाद अब ईओयू इन अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी में है। हालांकि संपत्ति की जांच लंबी चलेगी। आय से अधिक संपत्ति की जांच भी आसान नहीं है। आयकर विभाग से जहां कई जानकारियां लेनी पड़ती है, वहीं एक-एक संपत्ति का मूल्य व बैंक खातों में अबतक की लेनदेन की छानबीन भी करनी पड़ती है। वहीं, यदि आय का कोई दूसरा स्रोत हैं, तो उसके संबंध में भी गहन पड़ताल करनी पड़ती है। जांच के आगे बढ़ने के साथ ही मालूम पड़ जाएगा कि किस अधिकारी ने अवैध खनन के खेल में अपने हाथ कितने काले किये।