ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर

Home / bihar / किडनी की बीमारी से ग्रसित है बालिका गृह में रह रही किशोरी, पटना...

किडनी की बीमारी से ग्रसित है बालिका गृह में रह रही किशोरी, पटना एम्स में नहीं है स्पेशलिस्ट डॉक्टर

18-Nov-2019 07:51 AM

PATNA: मोकामा के बालिका गृह में रह रही किशोरी को गंभीर किडनी की बीमारी हो गई है. बालिका गृह कांड मामले में TISS की रिपोर्ट से खुलासा होने के बाद इस किशोरी को मुजफ्फरपुर से मधुबनी शिफ्ट किया गया था. बाद में उसे मोकामा के बालिका गृह में भेजा गया था.


गंभीर किडनी की बीमारी से जूझ रही इस किशोरी का इलाज मोकामा बाल गृह पटना के एम्स में करा रहा था. पटना एम्स में इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने इस बीमारी को गंभीर बताया है. डॉक्टर्स के मुताबिक उसकी ये बीमारी जेनेटिक हो सकती है, लेकिन माता-पिता का नाम और घर का पता नहीं होने के कारण किशोरी के इलाज में परेशानी हो रही है.


वहीं इस मामले में एम्स के अधीक्षक ने बताया कि फिलहाल पटना एम्स में किडनी बीमारी के स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं हैं. एम्स में किडनी विभाग है, लेकिन डॉक्टर्स अभी कार्यरत नहीं हैं. कि़डनी स्पेशलिस्ट के बिना इस गंभीर बीमारी का इलाज पटना एम्स में नहीं हो सकता है.