ब्रेकिंग न्यूज़

EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप

Home / bihar / पटना में चाक चौबंद की गई सुरक्षा व्यवस्था, बकरीद और पीएम के दौरे...

पटना में चाक चौबंद की गई सुरक्षा व्यवस्था, बकरीद और पीएम के दौरे को लेकर अलर्ट

07-Jul-2022 08:15 PM

PATNA : शुक्रवार से राजधानी पटना की सुरक्षा व्यवस्था बेहद चाक-चौबंद दिखने वाली है। दरअसल बकरीद के त्यौहार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना दौरे को देखते हुए राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद करने की तैयारी है। 10 जुलाई को बकरीद है, इसलिए प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। राजधानी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा रहने वाला है। इसके लिए जिला प्रशासन ने 282 जगहों पर मजिस्ट्रेट तैनात करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को पटना पहुंचने वाले हैं, लिहाजा बकरीद के बाद भी पटना में सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रहेगी। एसपीजी शुक्रवार को पटना पहुंच जाएगी। पटना के इलाकों को एसपीजी अपने निगरानी मिलेगी जहां प्रधानमंत्री को विजिट करना है। 


पटना जिला प्रशासन में आने वाले दिनों में संवेदनशीलता को देखते हुए 282 मजिस्ट्रेट के साथ-साथ 8 एएसपी, 10 डीएसपी और दो हजार से ज्यादा अतिरिक्त फोर्स तैनात करने का फैसला किया है। इसमें एसआरएएफ के साथ-साथ सैप के जवान भी शामिल होंगे। लाठी बल को भी तैनात किया जाएगा, साथ ही साथ पटना पुलिस ने यह तय किया है कि सिविल ड्रेस में संवेदनशील इलाकों के अंदर पुलिस की मौजूदगी रहेगी। सोशल मीडिया पर अफवाह या गलत तरह की जानकारी साझा करने वालों की मॉनिटरिंग भी होगी। इसके लिए मॉनिटरिंग सेल की स्थापना कर दी गई है। 


पटना पुलिस के मुताबिक पटना सदर अनुमंडल में 78, दानापुर में 31, बाढ़ में 55, मसौढ़ी अनुमंडल में 38, पटना सिटी में 57, पालीगंज में 23 जगहों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा सभी थानेदारों को भी अपने अपने इलाके में पेट्रोलिंग करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। किसी भी तरह की लापरवाही होने पर संबंधित थानेदारों के ऊपर गाज गिर सकती है। बकरीद को लेकर पटना के गांधी मैदान में नमाज के लिए भी इंतजाम किया गया है। नमाजी पैदल ही गांधी मैदान में प्रवेश ले पाएंगे। इसके लिए बजाप्ता रूट मैप तैयार किया गया है।