मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!
09-Mar-2026 10:09 PM
By First Bihar
BAGAHA: बगहा के धनहा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ कथित रूप से दरिंदगी का मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक गांव में अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा था। रविवार की शाम उसने बच्ची को बहला-फुसलाकर गांव के बाहर सरेह की ओर ले जाकर उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। देर शाम तक बच्ची घर नहीं लौटी, तो परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुट गए। पूरी रात खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला।
सोमवार सुबह गांव के कुछ लोग सरेह की ओर गए तो एक पेड़ के पास बच्ची को बेहोशी की हालत में खून से लथपथ पाया। लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। होश में आने के बाद बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। परिजन तुरंत धनहा थाना पुलिस को सूचित किए। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह महिला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बच्ची को चिकित्सकीय जांच के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा गया है।
घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। बगहा के एसपी रामानंद कौशल भी घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है।