ब्रेकिंग न्यूज़

अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता

Home / bihar / BIHAR: 55 साल के अधेड़ पर भालू ने किया हमला, हालत गंभीर, इलाके...

BIHAR: 55 साल के अधेड़ पर भालू ने किया हमला, हालत गंभीर, इलाके में दहशत का माहौल

पश्चिम चंपारण के बगहा में सिंघा नदी के पास भालू ने 55 वर्षीय सुखल महतो पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेतिया सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

29-Jan-2026 04:09 PM

By First Bihar

BAGAHA: पश्चिम चंपारण के बगहा में भालू के आंतक से लोग दहशत में है। 55 साल के अधेड़ पर भालू ने हमला कर दिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


बगहा के गोर्वधना थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघा नदी के पास भालू के हमले में 55 वर्षीय सुखल महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय घटी जब सुखल महतो शौच के लिए सुबह नदी की ओर गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में पहले से घात लगाए बैठे भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से वे संभल नहीं सके और जमीन पर गिर पड़े। भालू ने उनके शरीर पर कई जगह पंजों से वार किया, जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए।


घटना के दौरान सुखल महतो की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाया, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल को तत्काल रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. डी.एस. आर्य ने प्राथमिक उपचार किया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेतिया रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार सुखल महतो के शरीर पर गहरे जख्म हैं और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।


घायल सुखल महतो, बसंत महतो के पुत्र हैं और गोर्वधना थाना क्षेत्र के निवासी हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में भय व्याप्त है और लोग जंगल व नदी की ओर जाने से बच रहे हैं। वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। विभाग की ओर से ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले जंगल की ओर न जाने की अपील की गई है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट