BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा
25-Sep-2019 09:47 AM
By Saurav Kumar
SITAMADHI: बिहार के कई जिले बाढ़ की त्रासदी झेल रहे हैं. बाढ़ की विनाशलीला ने कई लोगों को अपनों से हमेशा के लिए जुदा कर दिया, तो कई लोगों की जमा पूंजी बाढ़ ने लील ली, तो कई जिलों के बाढ़ पीड़ित सरकारी राहत की आस में अभी भी टकटकी लगाए बैठे हैं.
इसी बीच सीतामढ़ी में एक बाढ़ पीड़ित परिवार के जख्मों पर मानों सरकार ने नमक छिड़क दिया हो. बाढ़ की त्रासदी में अपनों को खो चुका रीगा के रहने वाले जितेंद्र कुमार नाम के शख्स को सरकार की तरफ से 4 लाख रुपये का चेक दिया गया.
हद तो तब हो गई जब बैंक से चेक निकालने गये जिंतेद्र का चेक बाउंस हो गया. रीगा के सीओ ने जितेंद्र को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का चेक दिया था. जिसे क्रेडिट कराने जितेंद्र बैंक गया. जहां वह चेक बाउंस हो गया. बैंककर्मियों ने बताया कि सरकारी खाते में कोई राशि नहीं है, लिहाजा चेक बाउंस करना पड़ा. राहत राशि के रूप में दिया गया चेक बाउंस होना पूरे प्रशासनिक अमले को शर्मसार करता है और सरकार पर कई सवाल भी खड़े करता है.