बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
18-Apr-2022 12:07 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD : खबर औरंगाबाद जिले से यहां डीलर हत्याकांड को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। डीलर हत्याकांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने जिले के फेसर थानाध्यक्ष का न सिर्फ पुतला फूंका बल्कि उनके खिलाफ जमकर हंगामा और नारेबाजी भी किया।
आपको बता दें कि 12 अप्रैल को फेसर थाना क्षेत्र के बसडीहा कला गांव में मामूली विवाद को लेकर डीलर बूढ़ा सिंह की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी थी। डीलर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। स्थानीय अस्पतालों में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया था। इसी क्रम में शुक्रवार को पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के बावजूद भी अभी तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीण आंदोलन करने की तैयारी में जुट गए हैं।
आज स्थानीय लोग सड़क पर आगजनी कर थानाध्यक्ष को हटाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस कांड के सभी अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार किया जाए । अगर जल्द गिरफ्तारी नही होगी तो आगे और उग्र आंदोलन करने पर हम सभी ग्रामीण बाध्य होंगे। इस मामले में फेसर थानाध्यक्ष प्रणव कुमार ने बताया कि इस मामले मृतक के परिजनों ने मारपीट के 6 आरोपियों को नामजद अभियुक्त बनाया है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।