ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / bihar / औरंगाबाद: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

औरंगाबाद: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

05-Sep-2022 10:08 AM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद की है, जहां दुकान में आग लगने से लाखों की संपति जलकर राख हो गई। मदनपुर के संगत रोड स्थित सोनू लाइट दुकान में ये आग लगी है। सुबह जब दुकान के मालिक को इसकी जानकारी हुई तो वे भागे-भागे अपने दुकान पहुंचे। लेकिन, तब तक सारा सामान जल चुका था। इस घटना में लगभग 15 से 20 लाख के इलेक्ट्रॉनिक सामान बर्बाद हो गए। 




घटना के बारे में दुकान के मालिक सोनू सिंह ने बताया कि जब सुबह उनकी नींद खुली तो देखा कि दुकान से आग निकल रही है। आग को देखते ही पिछला दरवाजा खोलना चाहा तो वह खुल नही सका। दौड़कर परिवार के लोग आगे पहुंचे और किसी तरह शटर को खोलकर देखा तो सारे सामान जल चुके थे। 




इस दौरान आग बुझाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। इस घटना से लोगों में अफरा तफरी को देखते हुए आस पास के लोग जमा हुए लेकिन तब तक दुकान में रखी हुई इनवर्टर, बैट्री, एम्प्लीफायर, माइक, दो बाइक सहित लाखों के इलेक्ट्रॉनिक सामग्री जलकर राख हो गई। आग इतनी भीषण थी कि और छत के प्लास्टर तक उखड़ गए और छत की सरिया तक दिखने लगी। दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। आग लगने का कारण शोर्ट सर्किट बताया जा रहा है।