ब्रेकिंग न्यूज़

घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत

Home / bihar / अरवल एसएसपी, थानाध्यक्ष और सब इंस्पेक्टर के खिलाफ परिवाद दायर, किडनैपिंग और मारपीट...

अरवल एसएसपी, थानाध्यक्ष और सब इंस्पेक्टर के खिलाफ परिवाद दायर, किडनैपिंग और मारपीट का आरोप

24-Dec-2022 12:47 PM

ARWAL : अरवल के एएसपी, सदर थानाध्यक्ष और महिला थानाध्यक्ष के खिलाफ अपहरण, चोरी समेत कई अन्य आरोपों में परिवाद पत्र दाखिल किया गया है। व्यवहार न्यायालय के मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी रणधीर कुमार की अदालत में इन तीनों को सज़ा दिलाने की मांग की गई है। ये पूरा मामला पुलिस के खिलाफ किए गए एक मुक़दमे से शुरू हुआ है। 



पीड़ित अधिवक्ता नागमणी कुमार की पत्नी गुड़िया कुमारी ने परिवाद पत्र संख्या 418/2022दायर कर आरोप लगाया है कि उनके पति नागमणि कुमार 18 दिसंबर को वोट डालने जा रहे थे। इसी दौरान अरवल एएसपी रौशन कुमार, सदर थानाध्यक्ष शंभु पासवान, महिला थानाध्यक्ष पुनम चौधरी, प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर पवन कुमार, सचिन कुमार और कनीय अभियंता ग्रामिण कार्य विभाग दिनेश कुमार सहित 5-6 अज्ञात लोगों ने सुबह 8 बजे उनके पति का अपहरण कर लिया। 



अपहरण के बाद उनके साथ मारपीट करते हुए गाड़ी में जबरदस्ती बैठा लिया। अरवल थाना में सिढ़ी पर मारपीट करते हुए पैसे और मोबाइल भी छीन लिए। घटना का कारण उनके पति द्वारा पुलिस पदाधिकारी पर किया गया मुकदमा है। उनके पति के हाथ में हथकड़ी लगाकर 24 घंटे के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने सुनवाई के बाद मुकदमा दर्ज करते हुए परिवादी को साक्ष्य प्रस्तुत करने की तारीख निर्धारित की गई है।