अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
29-Sep-2025 08:35 PM
By First Bihar
ARWAL: अरवल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की गई स्कॉर्पियो गाड़ी को बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक 19 सितंबर की रात्रि करीब 2 बजे वासिलपुर स्थित जियो ऑफिस परिसर से एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी हो गई थी।
इस मामले में वाहन मालिक द्वारा थाना में लिखित आवेदन देने पर अरवल थाना कांड संख्या 345/25, 20 सितंबर 2025 को धारा-303(2) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इनामुल हक मेगनूं ने त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया और विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया।
टीम ने तकनीकी अनुसंधान और गोपनीय छानबीन के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की गई स्कॉर्पियो को बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस ने उन अपराधियों की भी पहचान करने में जुटी है जो इस चोरी की घटना में शामिल थे। गिरोह का नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है, और आगे की कार्रवाई जारी है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अपराध और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। वाहन चोरी करने वाले ऐसे गिरोहों पर पैनी नजर रखी जा रही है। आम लोगों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि अपराधियों को जल्द पकड़कर कानून के शिकंजे में लाया जा सके।