अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
29-Sep-2025 08:56 PM
By First Bihar
ARWAL: अरवल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जो अरवल के सिपाह चौकी के पास हथियार लेकर घूम रहा था।
जानकारी के मुताबिक 28 सितंबर की रात करीब 9 बजे अरवल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि अरवल सिपाह चौकी के पास एक व्यक्ति पिस्टल लेकर संदिग्ध रूप से घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. इनामुल हक मेगनूं ने तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया।निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल के नेतृत्व में सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी, पु०अ०नि० अमित कुमार तथा थाना सशस्त्र बल की एक टीम गठित की गई।
टीम ने त्वरित रूप से मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस वाहन को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे जवानों की मदद से पकड़ लिया गया।पकड़े गए युवक की पहचान गुलशन कुमार, उम्र 18 वर्ष, पिता-नवलाख पासवान, निवासी-अरवल सिपाह, थाना व जिला- अरवल के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामद हथियार को जब्त कर लिया गया है।
इस मामले में अरवल थाना कांड संख्या-354/2025, दिनांक 28.09.2025, धारा-25 (1-b) a एवं 26 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार युवक के आपराधिक इतिहास की भी छानबीन की जा रही है |पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर यह संदेश गया है कि जिले में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सजग और सक्रिय है। साथ ही यह कार्रवाई त्योहारों के मौके पर अपराधियों के मंसूबों पर भी लगाम लगाने का कार्य करेगी।