Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन fuel price hike Bihar : बिहार में फिर महंगाई का झटका! पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा, जानिए नई कीमतें Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल
31-Dec-2025 05:30 PM
By First Bihar
PATNA: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के जीजा और जमुई सांसद अरुण भारती दो साल में केवल कुछ ही बार अपने क्षेत्र में नजर आए। इस बात से नाराज़ जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई इलाकों में उनके “लापता” होने का पोस्टर चिपका दिया है और क्षेत्र में उन्हें तलाश रहे हैं।
लोजपा रामविलास पार्टी की सांसद वीणा देवी से जब इस बारे में मीडिया ने जानकारी दी और उनसे प्रतिक्रिया लेनी चाहिए तब वीणा देवी ने अरुण भारती के लापता होने का पोस्टर लगाये जाने पर कहा कि नये साल में लोग मजाक भी करते हैं। अरुण भारती के पोस्टर लगाने को वीणा देवी ने मजाक बताया है।
वही राजद नेता और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी के विदेश दौरे पर लोजपा रामविलास की सांसद वीणा देवी ने कहा कि तेजस्वी यादव चुनाव हारने के बाद ही पिकनिक मनाने चले गए हैं। वही नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर वीणा देवी ने कहा कि जनता सर्वपरी है। जनता मांग कर रही है तो उनको राजनीति में आना चाहिए। इस बात पर नीतीश कुमार को निर्णय लेना है। निशांत को राजनीति में आना चाहिए। नीतीश कुमार जैसा चाहेंगे वैसा होगा।
पत्रकारों ने वीणा देवी से पूछा कि चिराग पासवान ने बिहार के लिए क्या किया है? इस सवाल का जवाब देते हुए सांसद वीणा देवी ने कहा कि चिराग पासवान बिहार के लिए बहुत कुछ किया हैं और आने वाले समय में और भी काम करेंगे वो तो हमेशा काम करते रहते हैं। हमारी पार्टी का विजन भी है बिहार पोस्ट बिहारी फर्स्ट उस पर चिराग पासवान हमेशा लगे रहते हैं।
पटना में प्रेम राज की रिपोर्ट