ब्रेकिंग न्यूज़

Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट

Home / bihar / आरा में कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय का निर्माण तेज, 16.92 एकड़ में बन रहा...

आरा में कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय का निर्माण तेज, 16.92 एकड़ में बन रहा हाईटेक कैंपस, छात्रों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं

भोजपुर के आरा में 16.92 एकड़ में बन रहे कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। स्मार्ट क्लासरूम, उन्नत लैब, हॉस्टल और सोलर सुविधाओं से लैस यह कॉलेज आधुनिक शिक्षा केंद्र बनेगा।

09-Feb-2026 04:59 PM

By First Bihar

BHOJPUR: आरा में कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यह कॉलेज 16.92 एकड़ में बन रहा है। जिसका निर्माण भवन निर्माण विभाग करा रहा है। यह महाविद्यालय स्मार्ट क्लासरूम, उन्नत लैब, हॉस्टल और सोलर सुविधाओं से लैस होगा। छात्र-छात्राओं के लिए अलग से हॉस्टल बनेगा। साथ ही हाईटेक शैक्षणिक ब्लॉक और आधुनिक परिसर का भी निर्माण होगा। 


भवन निर्माण विभाग के स्तर से आरा में बनाए जा रहे कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय का निर्माण कार्य प्रगति पर है। लगभग 16.92 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहा यह कॉलेज परिसर आधुनिक संरचनाओं और उन्नत सुविधाओं से युक्त होगा। इसका मकसद छात्रों को गुणवतापूर्ण कृषि शिक्षा उपलब्ध कराना है। इस महाविद्यालय परिसर में आकादमिक गतिविधियों के लिए शैक्षणिक ब्लॉक के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। इसके पूर्ण होने पर कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और अन्य शैक्षणिक कार्यों के लिए आधुनिक ढांचा उपलब्ध होगा। प्रशासनिक स्तर पर निर्माण की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। प्राचार्य आवास की संरचना और ब्रिक कार्य पूर्ण हो चुके हैं और वर्तमान में प्लास्टर का कार्य चल रहा है। अतिथियों के ठहरने के लिए बनाए जा रहे गेस्ट हॉउस का संरचना कार्य भी पूरा कर लिया गया है।


भवन निर्माण विभाग की निगरानी में 16.92 एकड़ में हो रहा निर्माण

भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि कॉलेज परिसर में विभिन्न भवनों का निर्माण चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। छात्राओं के लिए तीन मंजिला गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें तीसरे तल पर काम चल रहा है। वहीं, छात्रों के लिए प्रस्तावित चार मंजिला बॉयज हॉस्टल में ब्रिक वर्क पूर्ण कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य शैक्षणिक एवं आवासीय भवनों के प्रथम और द्वितीय तल का ब्रिक वर्क भी पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि परिसर में स्मार्ट क्लासरूम, उन्नत प्रयोगशालालाएं, लाइब्रेरी और आवासीय सुविधायें उपलब्ध होंगी, जिससे राज्य के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली कृषि अभियंत्रण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। गुणवत्तापूर्ण निर्माण एवं समय-सीमा का पूर्ण ध्यान रखते हुए कार्य किया जा रहा है। 


सोलर पैनल, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास और सुरक्षा व्यवस्था से लैस शैक्षणिक केंद्र

कॉलेज परिसर को सोलर पैनल, सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम, सीसीटीवी, सुरक्षा एवं एक्सेस कंट्रोल सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। साथ ही एवी सिस्टम और स्ट्रीट लाइट की भी समुचित व्यवस्था रहेगी। कॉलेज के पूर्ण होने के बाद युवाओं को उच्चस्तरीय कृषि अभियंत्रण से संबंधित शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे क्षेत्र के शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।