ब्रेकिंग न्यूज़

EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप

Home / bihar / अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की घटनास्थल पर मौत, दो...

अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की घटनास्थल पर मौत, दो की हालत नाजुक, आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को किया जाम

21-May-2021 10:37 AM

By DEEPAK

NALANDA: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। नालंदा के आशा नगर हाईवे पर अनियंत्रिक ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला की घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि पति और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होता देख चिकित्सक ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। 


news image


घटना से आक्रोशित लोगों ने रांची-पटना हाईवे को जाम कर दिया जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। आक्रोशित ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने में जुटी है। 


news image


घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतका नीलू देवी की एएनएम में नौकरी लगी थी। ज्वाइनिंग के लिए जरूरी कागजात लाने वह अपने पति करुण और भांजी के साथ बाइक से चंडी थाना क्षेत्र के धरमपुर जा रही थी। तभी तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे यह हादसा हुआ। 


news image


मृतका सिलाव की रहने वाली थी। घटना से आक्रोशित लोगों ने रांची-पटना हाईवे को जाम कर दिया जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। आक्रोशित ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने में जुटी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।