ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर

Home / bihar / Bihar News: चुनाव से पहले बिहार को रेल कनेक्टिविटी में बढ़त, दो नई...

Bihar News: चुनाव से पहले बिहार को रेल कनेक्टिविटी में बढ़त, दो नई अमृत भारत ट्रेनें शुरू

Bihar News: बिहार को विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार की ओर से एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इस महीने से राज्य को दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सुविधा मिलने जा रही है।

27-Sep-2025 07:26 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार को विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार की ओर से एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इस महीने से राज्य को दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सुविधा मिलने जा रही है। ये ट्रेनें मुजफ्फरपुर से चर्लपल्ली (हैदराबाद) और दरभंगा से मदार (अजमेर शरीफ) के बीच चलाई जाएंगी। रेलवे बोर्ड के निदेशक (कोचिंग) संजय आर. नीलम ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। दोनों ट्रेनों का संचालन 29 सितंबर से शुरू होगा। संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन ट्रेनों को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे।


रेलवे द्वारा मुजफ्फरपुर से चर्लपल्ली (हैदराबाद) जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15293/94) की समय-सारणी जारी कर दी गई है। यह ट्रेन हर मंगलवार को मुजफ्फरपुर से और हर गुरुवार को चर्लपल्ली से रवाना होगी। ट्रेन सुबह 10:40 बजे मुजफ्फरपुर से प्रस्थान करेगी और हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, मनीकपुर, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, नागपुर, सिरपुर होते हुए चर्लपल्ली (हैदराबाद) पहुँचेगी।


वहीं दरभंगा से मदार (अजमेर शरीफ) के लिए चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस की समय-सारणी शनिवार को जारी की जाएगी। यह ट्रेन सीतामढ़ी, नरकटियागंज और अजमेर शरीफ होते हुए मदार जंक्शन तक जाएगी। दोनों ट्रेनों का उद्घाटन 29 सितंबर को मुजफ्फरपुर और दरभंगा स्टेशनों पर भव्य समारोह के साथ किया जाएगा, जिसमें स्थानीय सांसद, विधायक, विधान पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।


मुजफ्फरपुर से हैदराबाद के लिए चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस इस रूट की पहली ट्रेन होगी। इसमें 24 बोगियां होंगी, जिससे दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर व्यवसायी, नौकरीपेशा लोग और आईटी सेक्टर के छात्र-युवाओं को अब हैदराबाद जाना पहले की तुलना में काफी सरल और सुविधाजनक होगा। इस ट्रेन से दैनिक करीब 2000 से 2500 यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी, जिससे ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।


अभी तक उत्तर बिहार में सबसे अधिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो रहा है। पहली ट्रेन दरभंगा से आनंद विहार के लिए चली थी। इसके बाद दरभंगा, सीतामढ़ी, बापूधाम मोतिहारी और जयनगर से दिल्ली और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों के लिए अमृत भारत ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ। इसके अलावा सहरसा से आनंद विहार के लिए दो ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जो मुजफ्फरपुर होकर गुजरती हैं। अब मुजफ्फरपुर को सीधी ट्रेन सेवा के ज़रिए हैदराबाद से जोड़ दिया गया है, जो कि मुजफ्फरपुर से चलने वाली 7वीं अमृत भारत ट्रेन बन गई है।