ब्रेकिंग न्यूज़

अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका

Home / bihar / अमित शाह की रैली के पहले पटना बीजेपी कार्यालय हुआ केसरिया, भूपेन्द्र यादव...

अमित शाह की रैली के पहले पटना बीजेपी कार्यालय हुआ केसरिया, भूपेन्द्र यादव और संजय जयसवाल भी पहुंचे

07-Jun-2020 03:39 PM

PATNA : बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली को शुरू होने में कुछ क्षण बाकी है। लेकिन इससे पहले पटना स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय केसरिया हो चुका है। नेताओं और कार्यकर्ताओं का लगातार पहुंचना जारी है। इस बीच बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेन्द्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल लोगों के बीच पहुंच चुके हैं। वहीं डिप्टी सीएम सुशील मोदी का भी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग के लिहाज से ज्यादा लोगों को मीटिंग हॉल में इंट्री नहीं मिलेगी।


बता दें कि अब से थोड़ी ही देर बाद ठीक चार बजे दिल्ली से अमित शाह की वर्चुअल रैली की शुरूआत होगी।इसके साथ ही कोरोना संकट के बीच बिहार में चुनावी रैलियों की भी शुरुआत हो जाएगी। बिहार विधानसभा चुनाव के इस वर्ष में पहली रैली होगी जो नयी परंपरा के साथ होगी। माना ये भी जा रहा है कि कोरोना संकट के बीच इस बार डिजिटल तरीके से ही चुनाव प्रचार किया जाएगा। इस प्रयास में बीजेपी बाजी मारती दिख रही है।


रैली की सफलता के लिए बीजेपी ने जी तोड़ कोशिश की है। कहने को तो रैली वर्चुअल हो रही है, लेकिन इसमें सबकुछ असली रैली के जैसा ही रंग दिया गया है। दिल्‍ली और पटना के दोनों मंच लिंक से जुड़े रहेंगे। पटना में दो बड़े एलईडी स्क्रीन लगाए हैं। स्क्रीन को दिल्ली से लिंक दिया गया है, जहां अमित शाह और बिहार के केंद्रीय स्तर के नेता जुड़ें रहेंगे।