BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद
24-Dec-2025 09:56 AM
By First Bihar
Bihar News: खबर बिहार के सारण जिले के छपरा है, जहां आमी के मां अंबिका भवानी मंदिर परिसर में सुबह लगभग तीन बजे के करीब भीषण आग लग गई, जिसमें मंदिर परिसर के आसपास स्थित दर्जन भर से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर दिघवारा और अवतार नगर थाना पुलिस के साथ-साथ छपरा, सोनपुर और रेल फैक्ट्री से दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैल गई कि मौके पर मौजूद लोग और दुकानदार कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग ने अधिकांश दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि आग किसी शॉर्ट सर्किट या ज्वलनशील सामग्री के संपर्क में आने के कारण लगी।
घटना में दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रशासन ने प्रभावित दुकानदारों के नुकसान का आकलन करने और उन्हें राहत देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा उपायों को और कड़ा करने की बात कही गई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने घटनास्थल पर विस्तृत जांच शुरू कर दी है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
छपरा से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट