ब्रेकिंग न्यूज़

गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत

Home / bihar / मुकेश अंबानी के समधी अजय पीरामल ने पटना साहिब में मत्था टेका, पहली...

मुकेश अंबानी के समधी अजय पीरामल ने पटना साहिब में मत्था टेका, पहली बार किया पावन दरबार का दर्शन

मुकेश अंबानी के समधी और उद्योगपति अजय पीरामल पहली बार पटना साहिब पहुंचे। उन्होंने तख्त श्री हरमंदिर जी में मत्था टेका, लंगर ग्रहण किया और कहा कि यहां बिताया हुआ पल हमेशा याद रहेगा। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

11-Dec-2025 07:41 PM

By First Bihar

PATNA: देश के प्रसिद्ध उद्योगपति और रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी के समधी अजय पीरामल गुरुवार को पटना पहुंचे। जहां उन्होंने ऐतिहासिक तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेका और लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। गुरु गोविंद सिंह महाराज के पवित्र जन्म स्थान पटना साहिब में उनका पहला दौरा था। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही और लखविंदर सिंह ने अजय पीरामल का स्वागत किया। 


पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरमंदिर का दर्शन करने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रिज के मालिक मुकेश अंबानी के समधी अजय पीरामल ने गुरुद्वारा स्थित लंगर हॉल में भोजन किया। तख्त श्री हरमंदिर के दर्शन और प्रसाद ग्रहण करने के बाद अजय पीरामल ने मीडिया से बातचीत की और कहा कि यह क्षण हमेशा याद रहेगा। यह उनका पहला दौरा था, यहां आकर उन्होंने तख्त श्री हरमंदिर में मत्था टेका और प्रसाद भी ग्रहण किया।  


बता दें कि अजय पीरामल भारत के प्रतिष्ठित उद्योगपतियों में से एक हैं। उनके बेटे आनंद पीरामल की शादी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी से हुई है। अजय पीरामल पीरामल ग्रुप के मालिक हैं। फार्मा, हेल्थकेयर, रियल एस्टेट, फाइनेंस और ग्लोबल इंवेस्टमेंट्स जैसे क्षेत्रों में उनका बिजनस फैला हुआ है। दुनिया के 30 से अधिक देशों में पीरामल ग्रुप काम कर रहा है। पहली बार पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरमंदिर में आकर वो काफी खुश हुए। उन्होंने कहा कि यह क्षण उन्हें हमेशा यादव रहेगा। 


news image