ब्रेकिंग न्यूज़

“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम

Home / bihar / Agnipath को लेकर विरोध पर अब सख्त हुई नीतीश सरकार, BJP की नाराजगी...

Agnipath को लेकर विरोध पर अब सख्त हुई नीतीश सरकार, BJP की नाराजगी का दिखा असर

20-Jun-2022 07:51 AM

PATNA : अग्निपथ योजना के खिलाफ तो बिहार में जिस तरह से हिंसक आंदोलन हुआ उसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े किए थे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने आरोप लगाया था कि प्रशासन को जिस तरह उपद्रवियों से निपटना चाहिए था, वैसा नहीं किया गया। संजय जायसवाल के इस बयान के बाद बीजेपी और जेडीयू में टकराव भी बढ़ा लेकिन आखिरकार अग्निपथ योजना के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन पर अब नीतीश सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। आज भारत बंद को लेकर उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए जिलों के एसपी को निर्देश दिया है। 


अग्निपथ योजना के खिलाफ हुई हिंसक घटनाओं को देखते हुए मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने कल ही यानी रविवार को सभी जिलों के डीएम-एसपी के साथ बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से हुई इस बैठक में अधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाने के आदेश दिए गए हैं। मुख्य सचिव ने इस दौरान कहा कि जो भी कदम उठाना हो उठाएं पर हर हाल में विधि-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त होनी चाहिए।


दरअसल इस मामले को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद गंभीरता से लिया है। उन्होंने राज्य के अधिकारियों को कल तलब किया था और उपद्रव को लेकर पूरी जानकारी मांगी थी। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्य सचिव ने डीएम-एसपी को तालमेल बनाए रखने और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बलों की तैनाती करने का भी आदेश दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हर हाल में विधि-व्यवस्था बनी रहे। किसी भी सूरत में सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं होना चाहिए। वहीं कहीं भी कोई उपद्रव करने की कोशिश करता है तो सख्ती से निपटे। अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित किया जाएगा और उन्हें कानून के दायरे में लाएं। बैठक में मुख्य सचिव के साथ गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद, डीजीपी एसके सिंघल समेत कई अन्य वरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।