“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम
20-Jun-2022 08:21 AM
PATNA : बिहार में अग्निपथ योजना के विरोध और उसे लेकर हो रहे हंगामे के बीच राज्य सरकार ने सबसे पहले 12 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद की थी। तीन दिन पहले इंटरनेट सेवा बंद करने का फैसला लिया गया था लेकिन अगली ही सुबह 15 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई और अब बिहार के 20 जिले ऐसे हैं जहां आज इंटरनेट बंद है। दरअसल इंटरनेट सेवा बंद होने की वजह से सूचनाएं और अफवाहों के फैलने के मामले में कमी आई है और यही वजह है कि हंगामा भी कम हो रहा है। इसे देखते हुए सरकार ने आज भारत बंद से पहले ही 5 और जिलों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है।
अग्निपथ प्रदर्शन को देखते हुए आज बिहार के जिन जिलों में इंटरनेट सेवा बंद रहेगी उनमें कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, नवादा, पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली, सारण, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, दरभंगा, गया, मधुबनी, जहानाबाद, खगड़िया और शेखपुरा शामिल है। इंटरनेट सेवा बंद करने को लेकर कई जिलों में आज सुबह लोगों को जानकारी हुई। सुबह जब लोगों की आंख खुली तो उनके मोबाइल पर एक टेक्स्ट मैसेज आया हुआ था। मोबाइल ऑपरेटर कंपनियों की तरफ से बताया गया था कि आपकी इंटरनेट सेवा अस्थाई तौर पर बंद कर दी गई है।
दरअसल बिहार में अग्निपथ है योजना के विरोध में जो हिंसक प्रदर्शन हुआ उसके बाद सरकार ने हिंसा रोकने के लिए जब ठोस पहल की शुरुआत की तो सबसे पहले इंटरनेट सेवा की तरफ ध्यान गया। सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए जो सूचनाएं उपद्रवी एक दूसरे तक के साझा कर रहे थे, उसके कारण प्रशासन को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया पर कैसे नियंत्रण पाया जाए इसका तोड़ निकालते हुए सरकार ने इंटरनेट सेवा बंद की। इंटरनेट सेवा बंद होने के बाद के मामलों में कमी आई। रविवार को कुल मिलाकर मामला शांत नजर आया इसे देखते हुए आज भारत बंद के मौके पर पांच और जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इस तरह बिहार के 20 जिलों में फिलहाल इंटरनेट नहीं है।