ब्रेकिंग न्यूज़

पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी BPSC TRE-4 पर बढ़ा विवाद: 3 दिन में विज्ञापन नहीं तो फिर आंदोलन, छात्र नेता का अल्टीमेटम छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच

Home / bihar / बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, डायल 112 की टीम ने दबोचा,...

बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, डायल 112 की टीम ने दबोचा, मास्टर चाबी भी बरामद

पूर्वी चंपारण के आदापुर थाना क्षेत्र में श्यामपुर बाजार से मोटरसाइकिल चोरी करते हुए 20 वर्षीय रंजीत कुमार को स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से मास्टर चाबी और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।

24-Feb-2026 10:29 PM

By First Bihar

EAST CHAMPARAN: पूर्वी चंपारण के आदापुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर बाजार में स्थानीय लोगों की सजगता और पुलिस की तत्परता से एक युवक को मोटरसाइकिल चोरी करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजीत कुमार (20 वर्ष), पिता गंभीरा साह, निवासी बेलदरबा वार्ड संख्या 06, थाना आदापुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रंजीत कुमार श्यामपुर बाजार में दुकानदार रविशंकर सिंह, निवासी अर्रा की मोटरसाइकिल चोरी कर भागने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।


पुलिस ने आरोपी के पास से एक मास्टर चाबी और मोटरसाइकिल संख्या BR05AD-1601 (हीरो स्प्लेंडर) बरामद की। थानाध्यक्ष ने बताया कि रंजीत कुमार पर पहले भी शराब से संबंधित एक मामला दर्ज है।


गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष पप्पू कुमार पासवान ने किया। इस कार्रवाई में एसआई पंकज कुमार, एसआई हरेराम प्रसाद, डायल-112 के एएसआई हसनैन खान, सिपाही हैप्पी शुक्ला तथा चौकीदार मनोज राय और भरत पासवान की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है।