ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद

Home / bihar / कोरोना के कमजोर पड़ते ही एक्शन में आए नीतीश, पटना जंक्शन इलाके में...

कोरोना के कमजोर पड़ते ही एक्शन में आए नीतीश, पटना जंक्शन इलाके में डेवलोपमेन्ट प्रोजेक्ट का लिया जायजा

11-Jun-2021 10:12 AM

By ASMIT

PATNA : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन में आ गए हैं। सीएम नीतीश ने अपने विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए अब योजनाओं पर फोकस करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दूसरी लहर के बाद पहली बार जमीन पर उतर कर विकास कार्यों का जायजा लेते नजर आए। सीएम नीतीश ने पटना जंक्शन के इलाके में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया है। 


नीतीश कुमार ने पटना जंक्शन के इलाके में पटना न्यू मार्केट और बकरी बाजार एरिया का निरीक्षण किया है। उनके साथ डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद भी मौजूद रहे हैं। नगर विकास विभाग के आला अधिकारियों की मौजूदगी में सीएम नीतीश ने इस पूरे इलाके के डेवलपमेंट को लेकर सरकार की तरफ से तैयार किए गए प्रोजेक्ट पर चर्चा की है। पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे हैं। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने आवास से निकलकर सबसे पहले जंक्शन स्थित फ्लाईओवर पहुंचे और यहां पहुंच कर उन्होंने फ्लाईओवर के ऊपर से पूरे इलाके का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की और कई तरह के दिशा निर्देश भी दिए।