ब्रेकिंग न्यूज़

मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना?

Home / bihar / अब जगमग करेंगी पटना की गलियां, 10 हजार स्ट्रीट लाइट लगाने का प्लान

अब जगमग करेंगी पटना की गलियां, 10 हजार स्ट्रीट लाइट लगाने का प्लान

27-Jul-2022 08:39 AM

PATNA : राजधानी पटना को मॉडल टाउन बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है। अब पटना की गलियों में नगर निगम 10 हजार और स्ट्रीट लाइट लगाने की तैयारी कर रहा है। एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड यानी ईईएसएल कंपनी स्ट्रीट लाइटें लगाएंगी। इसका काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल नगर निगम  पांच करोड़ बकाया राशि जल्द कर देगा। इसके अलावा लोगों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, जिससे लोग स्ट्रीट लाइट से जुड़ी शिकायत दर्ज कर सकेंगे। 



दिसंबर 2021 तक की बात करें तो नगर निगम क्षेत्र में 82 हजार स्ट्रीट लाइट लगा दी गई है। हालांकि अब भी पटना की कई गलियां ऐसी है, जहां अब तक स्ट्रीट लाइटें नहीं लगाईं गई है। कई गलियों में बिजली के पोल लगाकर छोड़ दिया गया है। स्थानीय निवासी निर्वतमान वार्ड पार्षदों पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए दबाव बनाए हुए हैं। निर्वतमान वार्ड पार्षद नगर निगम मुख्यालय में दबाव बनाए हुए हैं। नगर निगम के बीते कार्यकाल में सर्व सम्मति से 10 हजार स्ट्रीट लाइट लगाने के प्रस्ताव पर हरी झंडी मिली थी। 



इससे जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ 15 अगस्त के पहले स्ट्रीट लाइट लगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल जगहों का चयन किया जा रहा है, जहां स्ट्रीट लाइट लगाना उचित हो। नगर निगम क्षेत्र में 82 हजार स्ट्रीट लाइट लगी हुई हैं। इस बार गलियों में प्राथमिकता पर लाइट लगाने का प्लान है।


इन नंबरों पर करें शिकायत


155304

9264447449 

18001803580