ब्रेकिंग न्यूज़

Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल

Home / bihar / आज 2500 करोड़ की योजनाओं का होगा उद्घाटन और शिलान्यास, CM नीतीश...

आज 2500 करोड़ की योजनाओं का होगा उद्घाटन और शिलान्यास, CM नीतीश करेंगे शुभारंभ

05-Jun-2023 10:58 AM

By First Bihar

PATNA: आज CM नीतीश 18 विभागों की 2500 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. यह कार्यक्रम शाम 4:30 बजे CM आवास एक अन्ने मार्ग में होगा. जहां भवन निर्माण विभाग और बिहार राज्य भवन निर्माण निगम द्वारा 189 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होगा. इस कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे.


कुल 18 विभागों की 106 योजनाओं का CM आज उद्घाटन करेंगे. इस योजनाओं की लागत 1340.46 करोड़ रुपये है. इसके साथ ही 83 योजनाओं का CM शिलान्यास भी करेंगे, जिसकी लागत 1189.87 करोड रुपये होगी. कार्यक्रम का भवन निर्माण विभाग और सूचना और जनसंपर्क विभाग के साइट्स पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा. बता दें सुबह में CM संपूर्ण क्रांति के मौके पर पटना के गांधी मैदान स्थित JP की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद जनता दरबार में लोगों की शिकायत का ऑनस्पॉट निष्पादन भी करेंगे.


इस खास मौके पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ अन्य कई विभागों के मंत्री और सचिव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. पशु और मत्स्य संसाधन विभाग, भवन निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, सहकारिता विभाग, समाज कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति विभाग, परिवहन विभाग, साइंस टेक्नोलॉजी विभाग, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा कल्याण विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री और अधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. बता दें इन्हीं के विभागों के भवन का उद्घाटन और शिलान्यास आज होना है.