ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / bihar / आज से दो दिनों की बैंक हड़ताल, निजीकरण का विरोध

आज से दो दिनों की बैंक हड़ताल, निजीकरण का विरोध

15-Mar-2021 07:33 AM

PATNA : निजीकरण के विरोध में आज यानी सोमवार से बैंक कर्मियों की 2 दिन की हड़ताल शुरू हो गई है। 15 और 16 मार्च को बैंक कर्मी स्ट्राइक पर हैं और सरकार की तरफ से बैंकों का निजीकरण किए जाने के फैसले पर अपना विरोध जता रहे हैं। 2 दिनों की इस बैंक स्ट्राइक का व्यापक असर देखने को मिलेगा। इस दौरान एटीएम सेवा भी प्रभावित रहेगी। 


यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बुलाई गई बैंक हड़ताल को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया समेत राज्य के 3978 राष्ट्रीयकृत व्यवसायिक और 2110 ग्रामीण बैंक बंद रहेंगे। इस बैंक स्ट्राइक से 70 हजार करोड़ से ज्यादा के कारोबार के प्रभावित होने की संभावना है। एटीएम सेवा पर भी इस बैंक स्ट्राइक का बुरा असर पड़ेगा। 


ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डीएन त्रिवेदी के मुताबिक ग्राहकों, किसानों, बेरोजगारों, महिलाओं और स्टूडेंट के साथ-साथ आम आदमी को बैंकों के निजीकरण को लेकर चिंता है। बैंकों का निजीकरण करने का प्रस्ताव एक ऐसी परिस्थिति सामने लेकर आया है कि इस पर विरोध जताना आवश्यक है। बिहार प्रोविंशियल बैंक एंपलाइज एसोसिएशन के उप महासचिव संजय तिवारी ने कहा है कि बैंकों के अलावे जनप्रतिनिधियों को यूनियन से संपर्क कर निजीकरण के नुकसान के बारे में बताया गया है। सरकार के इस फैसले का हम पूरी तरह विरोध करते हैं और निजीकरण के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा।