ब्रेकिंग न्यूज़

वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Home / bihar / 3 कॉरिडोर और 18 स्टेशन...दरभंगा मेट्रो रूट तैयार, जानें कितने साल में होगा...

3 कॉरिडोर और 18 स्टेशन...दरभंगा मेट्रो रूट तैयार, जानें कितने साल में होगा तैयार

दरभंगा में मेट्रो का सपना अब हकीकत बनने की ओर है। शुरुआती रिपोर्ट में 3 कॉरिडोर और 18 स्टेशन प्रस्तावित हैं। 19 किलोमीटर लंबी लाइन में एलिवेटेड/अंडरग्राउंड ट्रैक होंगे। इस प्रोजेक्ट को 5 साल में पूरा करने का लक्ष्य है।

26-Feb-2025 10:39 AM

By First Bihar

मिथिला की शान दरभंगा में मेट्रो चलाने का सपना अब साकार होने की ओर अग्रसर है। मेट्रो परियोजना की प्रारंभिक सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार कर नगर विकास एवं आवास विभाग को सौंप दी गई है। रिपोर्ट में तीन कॉरिडोर और 18 स्टेशनों के निर्माण का प्रस्ताव है। अब सरकार के निर्देश के बाद डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी। 


राइट्स एजेंसी द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार दरभंगा में 19 किलोमीटर मेट्रो लाइन बनेगी, जिसमें एलिवेटेड और अंडरग्राउंड दोनों ट्रैक होंगे। खासकर शहर के पुराने मोहल्लों में अंडरग्राउंड मेट्रो का प्रस्ताव दिया गया है। 


  • पहला कॉरिडोर: दरभंगा एयरपोर्ट → दिल्ली मोड़ बस स्टैंड → दरभंगा विश्वविद्यालय → दरभंगा रेलवे स्टेशन → अललपट्टी → डीएमसीएच → लहेरियासराय कलेक्ट्रेट → आईटी पार्क
  • दूसरा कॉरिडोर: आईटी पार्क → एकमीघाट → शोभन एम्स
  • तीसरा कॉरिडोर: दरभंगा एयरपोर्ट → शोभन एम्स


दरभंगा मेट्रो योजना को पांच साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मेट्रो में दो कोच होंगे, प्रत्येक कोच 20.5 मीटर लंबा होगा। यह योजना दरभंगा के यातायात दबाव को कम करने और आधुनिक परिवहन प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से बनाई गई है।


29 अक्टूबर 2024 को नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कुछ रूटों पर आपत्ति जताई थी और नए रूट जोड़ने और स्टेशनों के स्थान बदलने का सुझाव दिया था। इस पर सरकार पुनर्विचार करेगी और फिर अंतिम डीपीआर तैयार की जाएगी।


मेट्रो परियोजना की रिपोर्ट तैयार होने के बाद अब सरकार की मंजूरी का इंतजार है। हरी झंडी मिलते ही डीपीआर तैयार कर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो दरभंगा के लोग जल्द ही मेट्रो में सफर करने का सपना पूरा कर सकेंगे!