ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / bihar / 2016 के पंचायत चुनाव में नहीं भेजा गया उम्मीदवारों के खर्च का ब्योरा,...

2016 के पंचायत चुनाव में नहीं भेजा गया उम्मीदवारों के खर्च का ब्योरा, निर्वाचन आयोग ने मांगा स्पष्टीकरण

08-Apr-2021 10:54 AM

PATNA: राज्य निर्वाचन आयोग वैसे चुनाव पदाधिकारियों पर कार्रवाई की तैयारी में हैं जिन्होंने 2016 के पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों  के खर्च का ब्योरा अबतक आयोग को नहीं भेजा है। इसे लेकर आयोग ने 5 वर्षों में 5 बार रिमाइंडर भेजा लेकिन अब तक उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट राज्य निर्वाचन आयोग को नहीं मिल पाई है।     


राज्य निर्वाचन आयोग ने वैसे प्रतिनिधियों के नामों की लिस्ट मांगी है जिन्होंने 2016 के पंचायत चुनाव में अपने चुनावी खर्च का ब्योरा चुनाव पदाधिकारियों ने नहीं सौंपा है। जबकि मई 2016 तक ही इसे आयोग को भेजा जाना था। जिसके आधार पर आयोग वैसे उम्मीदवारों पर कार्रवाई करती जिन्होंने तय सीमा से अधिक खर्च पंचायत चुनाव में किए।


मई 2016 में भेजे गए पत्र के आलोक में राज्य निर्वाचन आयोग ने मार्च 2021 तक सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को ब्योरा भेजने का निर्देश दिया लेकिन भोजपुर जिले को छोड़ किसी भी जिले से ब्योरा नहीं भेजा गया। 2021 में अब फिर पंचायत चुनाव होने हैं ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग ने ऐसे सभी उम्मीदवारों पर कार्रवाई करने का फैसला लिया है।



 गौरतलब है कि आयोग ने इसे लेकर पांच बार रिमाइंडर भी भेजा लेकिन अब तक उम्मीदवारों के खर्च का ब्योरा आयोग को नहीं सौंपा गया है। ऐसे में अब राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों के नाम भी आयोग को भेजने का निर्देश दिया गया है। वही जिम्मेदार पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने की बात भी कही है।