ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / bihar / Bihar News: बिहार के इन 8 जिलों से 19-सीटर विमान सेवा शुरू करने...

Bihar News: बिहार के इन 8 जिलों से 19-सीटर विमान सेवा शुरू करने की तैयारी, प्री-फिजिबिलिटी स्टडी को मिली मंजूरी

Bihar News: बिहार सरकार आठ जिलों में 19-सीटर विमान सेवा शुरू करने की दिशा में प्री-फिजिबिलिटी स्टडी करा रही है। 3.64 करोड़ रुपये जारी कर क्षेत्रीय हवाई संपर्क, पर्यटन, व्यापार और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने की तैयारी की जा रही है।

15-Feb-2026 07:44 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार सरकार राज्य में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करने और कनेक्टिविटी बढ़ाने के उद्देश्य से आठ जिलों से 19-सीटर विमान सेवा शुरू करने की दिशा में काम कर रही है। इस योजना को प्राथमिकता देते हुए संबंधित जिलों में हवाई सेवा की संभावनाएं तलाशने के लिए प्री-फिजिबिलिटी स्टडी की अनुमति दे दी गई है। 


इस कार्य के लिए 3.64 करोड़ रुपये की राशि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को जारी की गई है। जानकारी के अनुसार सरकार मधुबनी, बीरपुर, मुंगेर, वाल्मीकिनगर, भागलपुर, सहरसा, मोतिहारी और छपरा में छोटे विमानों के संचालन की संभावनाओं पर काम कर रही है।


क्या होगा प्री-फिजिबिलिटी स्टडी में?

प्री-फिजिबिलिटी स्टडी के तहत संबंधित स्थलों की भौगोलिक स्थिति, रनवे निर्माण की संभावना, भूमि उपलब्धता, संभावित यात्री मांग, सुरक्षा मानक, पर्यावरणीय प्रभाव तथा लागत-लाभ विश्लेषण जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जांच की जाएगी। अध्ययन रिपोर्ट के आधार पर ही यह तय होगा कि इन स्थानों पर 19-सीटर विमानों का नियमित संचालन व्यावहारिक है या नहीं। इसके बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी।


सीमावर्ती और पिछड़े इलाकों को मिलेगा लाभ

सरकार का मानना है कि छोटे विमानों का संचालन शुरू होने से सीमावर्ती और पिछड़े जिलों को सीधा हवाई संपर्क मिलेगा। विशेष रूप से वाल्मीकिनगर और बीरपुर जैसे क्षेत्रों में पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिल सकता है। वहीं मधुबनी, सहरसा और मुंगेर जैसे जिलों को क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना के तहत नया अवसर मिलेगा। भागलपुर और मोतिहारी जैसे व्यावसायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहरों में हवाई सेवा शुरू होने से निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना है।


आपदा प्रबंधन और चिकित्सा सुविधा में सुधार

विशेषज्ञों का मानना है कि छोटे विमानन ढांचे के विकास से राज्य के भीतर आवागमन का समय कम होगा। साथ ही आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं, आपदा प्रबंधन और प्रशासनिक पहुंच को भी मजबूती मिलेगी। यदि अध्ययन रिपोर्ट सकारात्मक आती है, तो आने वाले समय में ये जिले क्षेत्रीय हवाई मानचित्र पर महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर सकते हैं। सरकार की इस पहल को बिहार में संतुलित क्षेत्रीय विकास और बुनियादी ढांचे के विस्तार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।