ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / bihar / Bihar News: बिहार के 17 नेताओं को मिली सुरक्षा, कई की सिक्यूरिटी बढ़ाई...

Bihar News: बिहार के 17 नेताओं को मिली सुरक्षा, कई की सिक्यूरिटी बढ़ाई गई तो कई का किया गया कम, तीन नेताओं से वापस ली गई

Bihar News: बिहार में कई नेताओं की सुरक्षा में बदलाव किया गया है. केंद्रीय और राज्य नेताओं को नई श्रेणियों की सुरक्षा प्रदान की गई है. वहीं कुछ नेताओं की सुरक्षा वापस ली गई है.

27-Jan-2026 07:42 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के कई नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है। 16 जनवरी 2026 को हुई बैठक में कई नेताओं की सुरक्षा को लेकर निर्णय लिया गया था। इस संबंध में गृह विभाग ने डीजीपी को पत्र लिखा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को वाई प्लस श्रेणी मिलेगी, साथ ही एस्कॉर्ट गाड़ी भी रहेगी।


पशुपति पारस की सुरक्षा को वाई से घटकर एक्स कर दिया गया है। शकील अहमद कांग्रेस के पूर्व विधायक की सुरक्षा वाई से घटकर एक्स श्रेणी किया गया है। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार की सुरक्षा को वाई प्लस श्रेणी  से घटाकर एक्स श्रेणी की गई है।वहीं पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की सुरक्षा को जेड श्रेणी से घटाकर वाई श्रेणी की दी गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को जेड श्रेणी की सुरक्षा घटकर वाई प्लस व स्कॉट गाड़ी श्रेणी की सुरक्षा दी गई है .


जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन को एक्स श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को जेड लेवल व बीआर वैकिल श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. जेडीयू विधान पार्षद संजय कुमार सिंह को वाई श्रेणी की सुरक्षा के साथ-साथ अब एस्कॉर्ट गाड़ी मिलेगी. पूर्व विधायक सुनील कुमार को एक्स श्रेणी की सुरक्षा, सांसद विवेक ठाकुर को वाई श्रेणी की सुरक्षा से बढ़कर वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. 


जमुई के सांसद अरुण भारती को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा, अख्तरुल इमान को वाई श्रेणी की सुरक्षा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय शरावगी को जेड़ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. मंगल पांडे को भी जेड़ श्रेणी दी गई है. भगवान सिंह कुशवाहा को वाई श्रेणी, नीतीश मिश्र को भी वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है. केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है.


तीन नेताओं की सुरक्षा वापस ले ली गई है। इनमें दो कांग्रेस के नेता है, जबकि तीसरे राजद के हैं। कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार की सुरक्षा वापस ले ली गई है। वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान विधान पार्षद मदन मोहन झा की सुरक्षा भी हटा लिया गया है। बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी की सुरक्षा भी समाप्त कर दी गई है।