मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!
27-Jun-2023 09:01 AM
By First Bihar
PATNA: पटना में इंदौर की तरह अभियान चलाया जायेगा. इस अभियान का नाम 'मेरा शहर मेरी जवाबदेही अभियान' नाम दिया गया है. पटना नगर निगम ने यह नई पहल शुरू की है. जिसके तहत सफाई कर्मियों को स्वच्छता की जिम्मेदारी तय कर दी है. इसको लेकर पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष पराशर ने बताया कि पटना नगर निगम 1 जुलाई से मेरा शहर मेरी जवाबदेही अभियान शुरू करने जा रहा है. और यह अभियान 15 अगस्त तक चलाया जाएगा.
उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत शहर के सभी वार्ड में 300 से 400 मीटर का दायरा जो होगा उसे सफाई कर्मी के लिए तय किया जाएगा. और उस एरिया का पूरा जिम्मा उस सफाई कर्मी को दिया जाएगा और उनका नाम हर रोड के सामने प्रदर्शित किया जाएगा. जिस रोड के सफाई की जिम्मेदारी जिसकी होगी उसका नाम होगा. इससे लोगों को कहीं गंदगी नजर आएगी तो वह वहां के सफाई कर्मी को फोन नंबर पर फोन करके जगह को साफ करा सकता है.
साथ नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के तहत यह कैंपेन शुरू किया जा रहा है. इसमें पटना नगर निगम ने 650 से अधिक ग्रेटर वेस्ट प्वाइंट को साफ किया है. उस कूड़ा पॉइंट पर जागरूकता, कार्यक्रम निगरानी समिति का गठन और एक कैंपेन जिसमें वहां के स्थानीय निवासी को जोड़ा जाएगा. इसे सस्टेनेबल बनाया जाएगा. पटना नगर निगम की कोशिश है कि शहर साफ रहने के साथ-साथ शहर को साफ करने के लिए लोगों की जवाबदेही भी तय हो सके. वही पटना नगर निगम ने एक व्हाट्सएप नंबर भी दिया है. नंबर 9264447449 है. जो एक जुलाई से सक्रिय हो जाएगा.