ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

7 साल बाद Virat Kohli के पास इतिहास दोहराने का मौका, भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच निर्णायक मैच आज

Virat Kohli: विशाखापत्तनम वनडे में विराट कोहली के पास लगातार तीसरा शतक लगाने का मौका। 2018 के बाद दोहरा पाएंगे इतिहास? और क्या आज टूटेगा पाकिस्तान के बाबर आजम का अनोखा रिकॉर्ड? निर्णायक मैच पर सभी की नजरें..

Virat Kohli
विराट कोहली
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट के किंग विराट कोहली के पास एक बार फिर से इतिहास रचने का सुनहरा अवसर आया है। सात साल के बाद वे वनडे क्रिकेट में लगातार तीन शतकों के दुर्लभ कारनामें को दोहराने की दहलीज पर खड़े हैं। यह मौका उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज के निर्णायक तीसरे वनडे में मिलेगा जो कि आज 6 दिसंबर को खेला जाएगा। यदि कोहली ने यहां शतक जड़ा तो उनका व्यक्तिगत रिकॉर्ड मजबूत होगा ही साथ में पाकिस्तान के बाबर आजम की उपलब्धि भी धूमिल हो जाएगी।


2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में कोहली ने यह कमाल पहले ही कर दिखाया है। गुवाहाटी में 21 अक्टूबर को 140 रनों की पारी, विसाखापत्तनम में 24 अक्टूबर को नाबाद 157 और पुणे में 27 अक्टूबर को 107 रनों का योगदान देकर उन्होंने लगातार तीन शतक ठोके थे। विश्व क्रिकेट में यह उपलब्धि सिर्फ 13 बल्लेबाजों ने हासिल की है, जिसमें भारत की ओर से रोहित शर्मा (2019) भी शामिल हैं। अब 2025 की दक्षिण अफ्रीका सीरीज में रांची (30 नवंबर) में 135 और रायपुर (3 दिसंबर) में 105 रनों के बाद विशाखापत्तनम उनका इंतजार कर रहा है।


यदि कोहली आज शतकवीर बने तो बाबर आजम का विशेष रिकॉर्ड भी चूर-चूर हो जाएगा। बाबर ने 2022 में लगातार तीन वनडे शतक लगाकर पाकिस्तान का नाम रोशन किया था, यह एक अनोखी उपलब्धि थी। लेकिन अब कोहली अगर तीसरा लगातार शतक लगा देते हैं तो वह ऐसा 2 बार करने करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। कोहली पहले ही वनडे में 53 शतक लगा चुके हैं और इस फॉर्मेट में उनके आसपास कोई नहीं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज अभी 1-1 से बराबर चल रही है। अब आज का मैच बताएगा कि ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी।