ब्रेकिंग
बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?

U19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा भारत, पाकिस्तान को सेमीफाइनल में 10 विकेट से हराया

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है क्रिकेट से जुड़ी हुई. इंडिया ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पकिस्तान को हरा दिया है. लगातार 7वीं बार भारत वर्ल्ड कप के फाइनल में

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है क्रिकेट से जुड़ी हुई. इंडिया ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पकिस्तान को हरा दिया है. लगातार 7वीं बार भारत वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है. फाइनल में भारत का मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा. पकिस्तान ने इंडिया को 173 रनों का टारगेट दिया था. जिसे भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए आसानी से हासिल कर लिया. सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम के लिए यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक जड़ते हुए नाबाद 105 रनों की पारी खेली. 


दूसरा सेमीफाइनल 6 फरवरी को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा. इन दोनों में से जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी उसका सामना 9 फरवरी को भारत के साथ अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगा. भारत सबसे ज्यादा बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली टीम है. यह भारत का सातवां अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल होगा. 


भारत ने अब तक दुनिया में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड चार बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. उसके बाद ऑस्ट्रेलिया का नंबर आता है. ऑस्ट्रेलिया ने 3 बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. ऑस्ट्रेलिया के बाद पाकिस्तान का नाम आता है.  पाकिस्तान 2 बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का चैम्पियन बन चुका है. ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 5-5 बार पहुंचे हैं.