ब्रेकिंग
बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?

सुपर ओवर के रोमांच में फिर बाजी टीम इंडिया के हाथ, न्यूजीलैंड को पीटा

DESK : सुपर ओवर के रोमांच में एक बार फिर बाजी टीम इंडिया के हाथ लगी है। लगातार दूसरे सुपर ओवर मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को धराशायी कर दिया। टीम इंडिया के खिलाड़ियों &nb

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

DESK : सुपर ओवर के रोमांच में एक बार फिर बाजी टीम इंडिया के हाथ लगी है। लगातार दूसरे सुपर ओवर मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को धराशायी कर दिया। टीम इंडिया के खिलाड़ियों  ने बता दिया कि अपनी नसों पर काबू करना उन्हें आता है। दिल को बेकाबू कर देने वाले मैच में टीम इंडिया ने इंडिया का दिल जीत लिया। के एल राहुल ने आउट होने से पहले दो गेदों पर छक्के और चौके लगाया।


भारत ने 16 रन बनाकर मैच जीत लिया। पहली गेंद टिम साउदी ने के एल राहुल को डाली जिसपर उन्होनें छक्का जड़ दिया। दूसरी गेंद पर राहुल ने चौंका ठोका। तीसरी गेंद पर राहुल आउट हो गए। चौथी गेंद टिम साउदी ने विराट कोहली को डाली जिसपर 2 रन बने। पांचवीं गेंद विराट कोहली चौका जड़ कर मैच अपने नाम कर लिया।


इससे पहले न्यूजीलैंड ने सुपर ओवर में बनाए 13 रन बनाए। पहली गेंद बुमराह ने टिम सेफर्ट को गेंद डाली इसपर  2 रन बने। दूसरी गेंद पर टिम सेफर्ट ने चौका मारा। तीसरी गेंद पर 2 रन बने। चौथी गेंद पर टिम सेफर्ट आउट हो गए। पांचवीं गेंद बुमराह ने कोलिन मुनरो को डाली गेंद इस पर 4 रन बने। छठी गेंद पर कोलिन मुनरो कोई रन नहीं बना सके।


वहीं  भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन टी-20 मैच एक बार फिर टाई रहा । भारत लगातार दूसरे मैच में कीवियों के खिलाफ सुपर ओवर खेला। इससे पहले तीसरा टी-20 मैच भी टाई हो गया था जिसका फैसला सुपर ओवर में हुआ।


मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 165 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में न्यूजीलैंड ने भी 165 रन बना दिए। मनीष पांडे ने तीन चौकों की मदद से 36 गेंद में 50 रन बनाए जबकि सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 26 गेंद में 39 रनों की पारी खेली।


बता दें कि मौजूदा टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया था।  इसके बाद दूसरे टी-20 मैच को भी भारत ने 7 विकेट से जीता और हेमिल्टन में खेले गए तीसरे टी-20 में भारत ने सुपर ओवर में रोमांचक जीत के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली थी। पांच मैचों की  सीरीज के चौथे मैच में जीत के साथ टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड पर 4-0 की बढ़त बना ली है।