ब्रेकिंग
पूर्णिया में महिला गृहरक्षकों से घूस मांगने का आरोप, विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी पटना से दबोचा गया शातिर जालसाज: कभी चीफ जस्टिस तो कभी खुद को बताया ED का डायरेक्टर, DM से लेकर DGP तक को दिया झांसाBihar News: विधायकों के बंगला-फ्लैट मरम्मति के नाम पर Estimate का काला खेल, अधीक्षण अभियंता पकड़े गए...मिला यह दंड 1 अणे मार्ग छोड़ 7 सर्कुलर रोड बंगले में शिफ्ट हुए नीतीश कुमार, सीएम आवास छोड़ते ही मिली Z+ सुरक्षा; लालू प्रसाद के बने पड़ोसीमुजफ्फरपुर पुलिस का एक्शन, डकैती की साजिश रचने वाले 6 फरार आरोपियों पर इनाम घोषितपूर्णिया में महिला गृहरक्षकों से घूस मांगने का आरोप, विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी पटना से दबोचा गया शातिर जालसाज: कभी चीफ जस्टिस तो कभी खुद को बताया ED का डायरेक्टर, DM से लेकर DGP तक को दिया झांसाBihar News: विधायकों के बंगला-फ्लैट मरम्मति के नाम पर Estimate का काला खेल, अधीक्षण अभियंता पकड़े गए...मिला यह दंड 1 अणे मार्ग छोड़ 7 सर्कुलर रोड बंगले में शिफ्ट हुए नीतीश कुमार, सीएम आवास छोड़ते ही मिली Z+ सुरक्षा; लालू प्रसाद के बने पड़ोसीमुजफ्फरपुर पुलिस का एक्शन, डकैती की साजिश रचने वाले 6 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित

Rohit Sharma World Record: अंतिम ODI में रोहित शर्मा ने बनाया अनोखा विश्व रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर भी छूटे पीछे

Rohit Sharma World record: विशाखापत्तनम के तीसरे वनडे में रोहित शर्मा की 75 रनों की पारी ने इतिहास रचा है। सचिन का रिकॉर्ड टूटा, कई अन्य रिकॉर्ड भी हिटमैन ने किए ध्वस्त..

Rohit Sharma World record
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Rohit Sharma World record: भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने विशाखापत्तनम के तीसरे वनडे में अपनी 75 रनों की विस्फोटक पारी की मदद से एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। भले ही वे 73 गेंदों पर 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 75 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इस दौरान उन्होंने कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। सबसे खास रिकॉर्ड की बात करें तो ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में वनडे करियर की पहली 190 पारियों में सबसे ज्यादा (79) बार 50 या उससे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड हिटमैन ने अपने नाम किया है। इस उपलब्धि से रोहित ने महान सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है। सचिन ने 190 पारियों में 67 फिफ्टी+ स्कोर लगाए थे।


यह रिकॉर्ड रोहित को ओपनर्स में अकेला शिखर पर पहुंचा देता है। दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला (175 पारियों में 66) हैं, उसके बाद भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (63), दक्षिण अफ्रीका के डेसमंड हेन्स (60) और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (59)। कुल मिलाकर, ओपनर के रूप में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर का रिकॉर्ड अभी भी सचिन के नाम (120) है, लेकिन रोहित के 79* (190 पारियों में) ने उनकी दूरी काफी कम कर दी है। सनथ जयसूर्या (94) दूसरे नंबर पर हैं।


इसके अलावा, रोहित ने एक और अनोखा रिकॉर्ड कायम किया है। वो अब 10 अलग-अलग कैलेंडर वर्षों में 50+ औसत से 500 या उससे अधिक वनडे रन बनाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली 9 बार, एमएस धोनी और एबी डिविलियर्स 7-7 बार, जबकि सचिन 6 बार ऐसा कर पाए हैं। ओवरऑल वनडे में सबसे ज्यादा वर्षों में 50+ औसत का रिकॉर्ड भी रोहित के ही नाम (12*) है। साथ ही, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 64 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी वे बन गए हैं, इस मामले में वे अब डेविड वॉर्नर के बराबर हैं।


मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी कर 47.5 ओवर में 270 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने यशस्वी जायसवाल की नाबाद 116 (121 गेंद, 12x4, 2x6) और विराट कोहली की 65 (54 गेंद, 6x4, 3x6) रनों की बदौलत 39.5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर 2-1 से सीरीज जीती। जिसके बाद जायसवाल को मैन ऑफ द मैच और कोहली को सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

संबंधित खबरें